Wednesday, July 3, 2024
Homeउत्तर प्रदेशआगराAgra News: किशोरी से गैंगरेप, जंगल में घसीटा, शरीर में धंसे कांटे,...

Agra News: किशोरी से गैंगरेप, जंगल में घसीटा, शरीर में धंसे कांटे, तौड़े हाथ-पैर

किशोरी के शरीर में कांटे धंसे हुए हैं। इतने से भी उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की।

- Advertisement -

(Agra News: Girl gang-raped, dragged into the forest, thorns stuck in her body, arms and legs broken) हाल ही में आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दरिंदों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। किशोरी के भाई का कहना है कि सामूहिक दुष्कर्म कर उसे दरिंदों ने बुरी तरह से नोंचा हैं। यहाँ तक उसे जंगल में घसीटा गया, जिससे उसकी पीठ और सिर बुरी तरह से छिल गया है। किशोरी के शरीर में कांटे धंसे हुए हैं। इतने से भी उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। इसके बाद किशोरी को मरा समझकर दरिंदे छोड़कर वहां से भाग गए। किशोरी रातभर जंगल में तड़पती रही। थोड़ा होश आने पर लड़की किसी तरह जंगल से सड़क की ओर पहुंची। सुबह राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया।

खबर में खास:

  • दरिंदों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं
  • किशोरी के शरीर में कांटे धंसे हुए हैं
  • एक राहगीर ने दी सूचना

मौसी के घर गई हुई थी किशोरी

बेटी बृहस्पतिवार दोपहर को अपनी मौसी के घर जाने के लिए निकली थी। मौसी का घर गांव में ही 500 मीटर की दूरी पर है। लेकिन वो वहां नहीं पहुंची। परिजन ये समझते रहे कि वो होली खेल रही होगी। लेकिन शाम को 6:00 बजे तक लड़की घर नहीं आने पर चिंता हुई। पता किया तो रिश्तेदार के घर लड़की नहीं पहुंची।

एक राहगीर ने दी सूचना

शुक्रवार सुबह एक राहगीर ने घर आकर सूचना दी कि वो जंगल में पड़ी हुई है। इस पर लोग पहुंच गए। और फिर मौके पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने तत्काल किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा। मामले की जानकारी देते हुए थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही का कहना है कि किशोरी के शरीर पर चोट के निशान हैं। उसे काफी मारा भी गया है। परिजन दुष्कर्म की आशंका जता रहे हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। किशोरी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।

READ ALSO: BJP -CONGRESS: प्रदर्शनकारियों की संख्या कम, भाजपा ने कांग्रेस पर कसा तंज

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular