Saturday, July 6, 2024
HomeUncategorizedAgra News: आगरा में अवैध खनन को लेकर पुलिस की कार्रवाई लगातार...

Agra News: आगरा में अवैध खनन को लेकर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, 150 से अधिक वाहन सीज….

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में अवैध खनन को लेकर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस कमिश्नर प्रितेंद्र सिंह के सख्त आदेशों का असर भी दिख रहा है। अवैध खनन करने वाले वाहनों के लिए मुख्यमार्गों पर सीसी टीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। माफियाओं की करोड़ों की संपत्ति भी पुलिस ने जब्त की है।

150 से अधिक वाहन सीज

खनन माफियाओं के रूट बदलने पर उन कच्चों रास्तो पर गड्ढे खुदवा दिए गए है ताकि एक भी खनन का वाहन पुलिस की नजर से न बच सके। कुछ ही दिनों में पुलिस ने खनन माफियाओं पर दमदार कार्रवाई करते हुए 150 से अधिक वाहन जो अवैध खनन में सीज थे जब्त किए है जिसमे ट्रैक्टर, डंपर, ट्राले और ट्रक शामिल है।

50 से अधिक मुकदमें लिखकर 60 से अधिक खनन माफियाओं को जेल भेज दिया है। यहां तक की आगरा पुलिस ने राजस्थान और मध्य प्रदेश में जाकर भी खनन माफियाओं पर कार्रवाई की है। माफियाओं की करोड़ों की संपत्ति भी पुलिस ने जब्त की है।

थाना क्षेत्र में लगवाए कैमरे

जिन रास्तों से अक्सर अवैध खनन करने के वाहन निकलते हैं, उन पर सीसी टीवी कैमरे भी लगवा दिए गए हैं। फतेहपुर सीकरी सीमा पर 7, बसई जगनेर में 4, सैंया में 2, जगनेर में 15, खेरागढ़ में 5 और इरादतनगर में 3 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। कैमरों के फुटेज डीसीपी और एसीपी के पास जाएंगे। ये कैमरे वाईफाई से कनेक्ट किए गए हैं।
SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular