Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशआगराAgra News: स्वामी प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी में अंतिम कील ठोकने आए...

Agra News: स्वामी प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी में अंतिम कील ठोकने आए हैं भविष्य में सपा का नाम नहीं बचेगा-सांसद साक्षी महाराज

- Advertisement -

आगरा(Agra) में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे सांसद साक्षी महाराज सपा पर हमलावर नजर आए. इस दौरान उन्होंने कहा कि विपक्ष की स्थिति खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे वाली है. रामचरित मानस साक्षात भगवान राम का स्वरूप है. सपा नेताओं ने राम भक्तों का अपमान करके देख लिया. अगर उनकी पार्टी रामचरित मानस की होली जलाना चाहती है, तो उसका परिणाम पहले सोच लें।

खबर में खास:

  • विपक्ष की स्थिति खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे वाली
  • रामचरित मानस की होली जलाएंगे, भविष्य में सपा पार्टी का नहीं होगा नामोंनिशान
  • स्वामी प्रसाद मौर्य सपा में ठोकने आए हैं अंतिम कील 

विपक्ष की स्थिति खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे वाली

आगरा में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे सांसद साक्षी महाराज ने सपा पर साधा जमकर निशाना, उन्होंने कहा कि विपक्ष की स्थिति खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे वाली हो गई है। रामचरित मानस साक्षात भगवान राम का स्वरूप है।

रामचरित मानस की होली जलाएंगे, भविष्य में सपा पार्टी का नहीं होगा नामोंनिशान

सांसद ने कहा कि मुलायम सिंह ने राम भक्तों और कारसेवकों का अपमान करके देख लिया अगर उनकी पार्टी रामचरित मानस की होली जलाना चाहती है तो उसका परिणाम पहले सोच लें ,आने वाले समय में समाजवादी पार्टी का नाम और पानी देने बाला कोई नही बचेगा।

स्वामी प्रसाद मौर्य सपा में ठोकने आए हैं अंतिम कील 

साक्षी महाराज ने कहा की अखिलेश को मैं प्यार करता हूं। पढ़ा-लिखा बालक है ,राष्ट्रीय अध्यक्ष है ,लेकिन कुछ लोग जैसे आजम खान,स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे लोग पानी फेर देते हैं। ये तो अखिलेश को निर्णय लेना है कि आगे रामचरित मानस को लेकर और कितना नुकसान उठाना है। मैं उन्हें कोई राय नहीं दूंगा लेकिन मुलायम सिंह ने कहा था की साक्षी महाराज की बात को कभी अनदेखा मत करना।

Also Read: Rampur News: आज़म परिवार के बाद करीबियों पर भी लटकी कार्यवाही की तलवार, जानिए पूरा मामला

 

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular