Saturday, July 6, 2024
Homeउत्तर प्रदेशAgra News: तीन हत्याओं से हड़कंप, अछनेरा में पुजारी तो खंदौली में...

Agra News: तीन हत्याओं से हड़कंप, अछनेरा में पुजारी तो खंदौली में मां-बेटी की चाकू से गोदकर हत्या

- Advertisement -

Agra News

इंडिया न्यूज, आगरा (Uttar Pradesh) ।

उत्तर प्रदेश के आगा जिले में सोमवार को तीन हत्याएं हुईं। अछनेरा में एक पुजारी की हत्या कर दी गई तो खंदौली में एक शख्स ने अपनी बेटी और पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गया। दोनों घटनाओं की जानकारी होने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पड़ताल की है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

  • पहली वारदात
    मंदिर के बीच आंगन में पड़ा था पुजारी का शव

अछनेरा में स्टेशन रोड पर रमली मंदिर है। मंदिर के पुजारी 75 वर्षीय भगवान दास एक साल से यहां पूजा पाठ कर रहे थे। शरद पूर्णिमा पर्व पर रविवार की रात मंदिर में पूजा पाठ का कार्यक्रम रात डेढ़ बजे तक चला। खीर का प्रसाद वितरित किया गया। उसके बाद आसपास के लोग मौके से निकल गए। सोमवार सुबह जब महिलाएं और अन्य लोग पूजा पाठ के लिए मंदिर पहुंचे तो पुजारी भगवान दास का शव मंदिर के आंगन में पड़ा था। महिलाओं ने शोर मचाया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने सैंपल जुटाए हैं।

मर्डर की सूचना पाकर सीओ अछनेरा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है।

अछनेरा में मंदिर के भीतर जांच पड़ताल करते पुलिसकर्मी।
  • दूसरी वारदात
    सोते समय चाकू से हमला कर बेटी-पत्नी को मार डाला

खंदौली के पैंतखेड़ा के रहने वाले वीरेंद्र के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा मनमोहन सिंह आगरा के एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है। छोटा बेटा बृजमोहन है। वह मथुरा में कोचिंग कर रहा है। मनमोहन का परिवार गांव में ही रहता है। शनिवार की रात मनमोहन ने पत्नी ममता, डेढ़ साल की बेटी सौम्या और तीन साल के बेटे आरव के साथ खाना खाया।

जानकारी के अनुसार, रात 11 बजे सभी को एक साथ घूमते हुए भी देखा था। इसके बाद सभी घर में चले गए। रात में मनमोहन ने चाकू से गोदकर ममता और बेटी सौम्य की हत्या कर दी। वारदात की जानकारी सोमवार सुबह हो सकी। घर में कोई हलचल न होने पर पड़ोस में रहने वाले चाचा मौके पर पहुंचे तो उन्होंने ममता और बच्ची का शव देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि आरव घर के दूसरे कमरे में सो रहा था। आशंका है कि रविवार की रात ही मनमोहन ने पत्नी और बेटी की हत्या की है। आरोपी मनमोहन फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- बच्चों की बात सुनकर खुश हो गए थे मुलायम सिंह यादव, नेता जी के साथ चली गई उनकी ये ख्वाहिश

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular