Tuesday, July 9, 2024
Homeउत्तर प्रदेशAgra: नाइट टूरिज्म कल्चर को बढ़ावा देने के लिए ताजमहल को 10...

Agra: नाइट टूरिज्म कल्चर को बढ़ावा देने के लिए ताजमहल को 10 बजे तक खोलने का प्रस्ताव, बिजली के बल्ब से रोशन होगा शाहजहां का इश्क

- Advertisement -

Agra

इंडिया न्यूज, आगरा (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश के आगरा में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक हुई। केंद्रीय कानून राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें नाइट टूरिज्म कल्चर को बढ़ावा देने के लिए एवं रोजगार देने के उद्देश्य ताजमहल के आसपास आर्टिफिशियल लाइटिंग के माध्यम से रात 10:00 बजे तक ताजमहल को खोलने का प्रस्ताव रखा गया।

यमुना किनारे रिवरफ्रंट और यमुना बैराज बनाने की मांग
जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक में ताजमहल के आसपास नाइट सफारी विकसित करने का भी प्रस्ताव रखा गया। इसके साथ प्रो. बघेल ने रामबाग से दयालबाग तक यमुना किनारे रिवरफ्रंट और यमुना बैराज बनाने की भी मांग रखी है। इसके साथ प्रो. बघेल ने ताजमहल के पीछे नाईट सफारी विकसित करने का भी सुझाव दिया है। जिससे जीव जंतु संरक्षण एवं नाईट कल्चर को बढ़ावा मिल सके, साथ ही रोजगार उपलब्ध हो सकें। उन्होंने बताया है कि ताजमहल को 10:00 बजे तक खुलने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी से मुलाकात की थी।

इस बैठक में जनप्रतिनिधि बाबूलाल चौधरी डॉ. धर्मपाल सिंह, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, छोटेलाल वर्मा, एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह और अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular