Sunday, July 7, 2024
HomeCrime NewsAkanksha Dubey:आकांक्षा दुबे की मौत का मुख्य आरोपी कहां छिपा है समर...

Akanksha Dubey:आकांक्षा दुबे की मौत का मुख्य आरोपी कहां छिपा है समर सिंह? 8 दिन बाद भी कोइ पता नहीं

- Advertisement -

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत की गुत्थी अभी तक सुलझ नहीं पाई है। ये केस एक कहानी की तरह खत्म होता नजर आ रहा है। आखिर भोजपुरी अभिनेत्री की सुसाइड की वजह क्या थी। इस सवाल पर अभी भी पर्दा लगा है। कब तक इस केस में आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। घटना के 8 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

आकांक्षा को आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप भोजपुरी सिंगर समर सिंह एंव उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभिनेत्री के मरने की वजह दम घुट कर मरने की बताई जा रह़ी है। वहीं आकांक्षा की मां ने आरोप लगाया है कि समर सिंह ने उसकी हत्या की है। अभिनेता की गिरफ्तारी के बाद ही सच का पता लग सकता है।

वाराणसी के सारनाथ की घटना

वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र के एक होटल के कमरे में बीते दिनों आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली थीं। आत्महत्या करने के लिए अभिनेत्री को उकसाने का आरोप समर और संजय सिंह पर लग रहा है। दोनों के ऊपर 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दोनों की तलाश में लगी है। आजमगढ़ से लेकर गोरखपुर और पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों, बिहार और महाराष्ट्र तक आरोपी की खोज की जा रही है। लेकिन अभी तक दोनों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पर अब सवाल खड़ा होने लगा है।

भोजपुरी इंडस्ट्री परेशान

आपको बता दें कि तारीख 26 फरवर के जैसे ही अभिनेत्री की मौत की खबर आई कि आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर लिया है। इस खबर को कोई भी मानने को तैयार नहीं था। क्या आकांक्षा की सच में मौत हो गई है? जब सच का पता चला तो भोजपुरी इंडस्ट्री के लोग जो आकांक्षा को चाहते थे। उनमें शोक की लहर फैल गई। अभिनेत्री के लिए हर कोई परेशान नजर आने लगा।

सीसीटीवी वीडियो

वहीं अभिनेत्री का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। जिसमें अभिनेत्री रात 8 बजे होटल से बाहर पार्टी करने जाती है। और रात 2 बजे पार्टी करके होटल एक व्यक्ति के साथ लौटती है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular