Friday, July 5, 2024
HomeCricket newsAkash Madhwal: उत्तराखंड क्रिकेटर आकाश मधवाल ने CM धामी से की मुलाकात,...

Akash Madhwal: उत्तराखंड क्रिकेटर आकाश मधवाल ने CM धामी से की मुलाकात, हाल ही में लौटे थे घर

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), देहरादून ” Akash Madhwal”: IPL में धमाल मचाने वाले आकाश मधवाल सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मिले। जहां सीएम धामी ने मधवाल को सम्मानित किया। बता दें, बीते दिन पहले ही वह आईपीएल सीज़न खेल कर वापस अपने घर रुड़की लौटे थे।

गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड के क्रिकेटर आकाश मधवाल से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें सम्मानित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उत्तराखंड के क्रिकेटर आकाश मधवाल ने आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की टीम से खेलते हुए गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया।

कुछ दिन पहले लौटे थे घर

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज क्रिकेटर आकाश का हाल ही में अपने घर रुड़की पहुंचे थे। जहां मधवाल के आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। ढंढेरा स्थित राजमहल में उन्हें आमंञित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां उन्हें आमंञित किया गया। साथ ही जमकर आतिशबाजी की गई। मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज के साथ फोटो और सेल्फी लेने की होड़ लग गई।

पहला आईपीएल सीज़न खेला

मधवाल एक अनकैप्ड खिलाड़ी हैं और इस साल उन्होंने अपना पहला आईपीएल सीज़न खेला। लेकिन कहते हैं राहों में चाहे कितने भी कांटे हों। मुश्किलें चाहे जितनी भी हों। समस्याएं चाहे कितनी जटिल क्यों ना हो। अगर एक बार इंसान ने मन बना लिया तो उसे कोई नहीं डिगा सकता। ऐसा ही कारनामा मधवाल ने पहले ही सीज़न में कर दिखाया। उन्होंने सभी को अपना दीवाना बना लिया है। उत्तराखंड के रुड़की से बीटेक कर रहे छात्र ने खेल की दुनिया को बनाया अपना सपना।

मुझे खुद पर गर्व है- आकाश

आईपीएल सीज़न में शानदार प्रदर्शन के लिए आकाश को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाज़ा गया। खिताब मिलने के बाद आकाश ने हर्षा भोगले से बात करते हुए कहा कि आज उन्हें खुद पर बहुत गर्व है। मधवाल ने कहा, “मैंने इस मौके के लिए बहुत अभ्यास किया है और इस पल का कितने सालों से इंतज़ार कर रहा था। मैंने इंजीनियरिंग की है और क्रिकेट मेरा जुनून है।

मुंबई इंडियंस टीम के सभी खिलाड़ी परिवार की तरह

उन्हें वास्तव में अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। युवा खिलाड़ियों को बता दें कि प्रगति का कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं है। बस उनकी तरह कमर कस लो। बताया कि मुंबई इंडियंस(Mumbai Indians) टीम के सभी खिलाड़ी परिवार की तरह थे, लेकिन उन्हें रोहित भैया (क्रिकेटर रोहित शर्मा) से बहुत कुछ सीखने को मिले। उन्होंने एक बडे भाई की तरह काम किया।

Also Read: World Environment Day 2023: आज है पर्यावरण दिवस! इसको मनाने का क्या है उद्देश्य, जानें घूमने के 5 ईको-फ्रेंडली जगहें

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular