Tuesday, July 16, 2024
Homeउत्तर प्रदेशAkhilesh tweets on a Officer Trying to Get Strong Room : ईवीएम...

Akhilesh tweets on a Officer Trying to Get Strong Room : ईवीएम स्ट्रांग रूम की निगरानी बढ़ाएं, अखिलेश की सपा गठबंधन प्रत्याशियों से अपील

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Akhilesh tweets on a Officer Trying to Get Strong Room : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा गठबंधन के सभी प्रत्याशियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वो ईवीएम स्ट्रांग रूम की निगरानी बढ़ा दें जिससे कोई गड़बड़ी न होने पाए। (Akhilesh tweets on a Officer Trying to Get Strong Room)

रमाबाई अंबेडकर मैदान में बने मतगणना स्थल पर बने स्ट्रांग रूम परिसर में उस वक्त हंगामा मच गया जब मध्य विधानसभा सीट के रिटर्निंग अफसर गोविंद मौर्या की सरकारी गाड़ी में हथौड़ी, छेनी, ताले, प्लायर निकल आए। इस पर सपा व अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए दो घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। घटना की सूचना पर मध्य सीट से सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा भी पहुंच गए।

नहीं हुई ईवीएम से छेड़छाड़ (Akhilesh tweets on a Officer Trying to Get Strong Room)

डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। संबंधित अधिकारी को चेतावनी देने के साथ स्पष्टीकरण मांगा गया है। यह भी बताया कि प्रत्याशियों को स्ट्रांग रूम परिसर का निरीक्षण करा दिया गया है। सभी अंदर की सुरक्षा व्यवस्था से संतुष्ट हैं। (Akhilesh tweets on a Officer Trying to Get Strong Room)

इस पर अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि लखनऊ में सभी के लिए प्रतिबंधित ईवीएम स्ट्रांग रूम में एक सरकारी अधिकारी के घुसने का प्रयास बेहद गंभीर मामला है। सपा-गठबंधन के सभी प्रत्याशियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील है कि वो सभी जगह ईवीएम स्ट्रांग रूम की निगरानी बढ़ा दें।

(Akhilesh tweets on a Officer Trying to Get Strong Room)

Also Read : Tikait said BJP Government are Working for his Benefits : सरकार से अब भी गुस्से में हैं टिकैत, बोले- अभी किसान आंदोलन खत्म नहीं हुआ

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular