Tuesday, July 16, 2024
HomeBreaking NewsAkhilesh Yadav : डिंपल यादव के साथ पहुंची अखिलेश यादव की बेटी,...

Akhilesh Yadav : डिंपल यादव के साथ पहुंची अखिलेश यादव की बेटी, देखते रह गए लोग

- Advertisement -

India News UP(इंडिया न्यूज़), Up Politics: इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सभी पार्टिया एक्टिव हो गई है। इसमें उत्तर प्रदेश का यादव परिवार भी शामिल है। समाजवादी पार्टी के मुखिया (Samajwadi Party) और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav), और उनकी पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) जो मैनपुरी से सपा सांसद है। वही चाचा धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) और शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) सभी ने मोर्चा संभल लिया है।

यादव परिवार के सदस्य मैनपुरी से लेकर इटावा, सैफई, आज़मगढ़ और बदायूँ तक मौजूद हैं। पूरे यादव परिवार ने अपने समर्थकों के साथ लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को कड़ी टक्कर देने का मन बना लिया है। इसी बीच मैनपुरी से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।

जमकर चुनाव प्रचार कर रही डिंपल

बता दे, यूपी के मैनपुरी लोकसभा सीट से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैदान में उतारी है। इस समय डिंपल भी मैनपुरी खूब चुनाव प्रचार कर रही हैं। बीजेपी अपने बयानों में सरकार पर चुन-चुन कर हमला कर रही है। लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान सबका ध्यान एक लड़की पर गया है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं अखिलेश यादव और डिंपल यादव की बेटी अदिति यादव की।

सपा समर्थक महिलाओं के साथ दिखीं अखिलेश की बेटी

दरअसल, लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान मैनपुरी में डिंपल यादव का एक कार्यक्रम था। इस दौरान सपा के कार्यक्रम में काफी भीड़ थी। जिसमे महिला समर्थकों की संख्या ज्यादे थी। वही महिला समर्थकों के बीच अखिलेश यादव की बेटी अदिति भी बैठी थीं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों ने कमेंट में लिखा की अब अतिदी भी चुनाव प्रचार करेंगी।

ये भी पढ़ें:-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular