Thursday, July 4, 2024
HomeLatest NewsAkhilesh Yadav In Loksabha: अखिलेश यादव ने भरी संसद में EVM पर...

Akhilesh Yadav In Loksabha: अखिलेश यादव ने भरी संसद में EVM पर खाई कसम, जानिए क्या कहा

- Advertisement -

India News UP ( इंडिया न्यूज ), Akhilesh Yadav In Loksabha:  समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा में अपने भाषण के दौरान भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर मुद्दे पर नारे लगाने वालों से लोगों का भरोसा उठ गया है।

EVM पर उठाए सवाल

यह बहुमत से नहीं बल्कि सहयोग से चलने वाली सरकार है। अपने भाषण के दौरान उन्होंने ईवीएम का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा, ‘ईवीएम पर कल भी भरोसा नहीं था, आज भी भरोसा नहीं है। ईवीएम पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “हमें कल भी ईवीएम पर भरोसा नहीं था और आज भी नहीं है।

ये भी पढ़ें: Yogi Cabinet Meeting: योगी सरकार की कैबिनेट बैठक खत्म, 10 प्रस्ताव किए गए पेश

भले ही मैं 80 सीटें जीत जाऊं, लेकिन मैं ईवीएम पर भरोसा नहीं करूंगा। हम ईवीएम से जीतेंगे और ईवीएम को हटाने का काम करेंगे। जब तक ईवीएम नहीं हटती, हम समाजवादी इस पर अड़े रहेंगे।

पीएम मोदी पर साधा निशाना

उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘पीएम ने बड़े पैमाने पर गांवों को गोद लिया था, गाँव की हालत नहीं बदली जिस गांव को उन्होंने गोद लिया.’ इससे पहले उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘पहली बार ऐसा लग रहा है कि एक हारी हुई सरकार सत्ता में है। ये गिरने वाली सरकार है.’ बीजेपी पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि ऊपर से तार नहीं है, नीचे बेस नहीं है, हवा में अटकी हुई है, वो सरकार नहीं है।

ये भी पढ़ें: Akhilesh Yadav In Loksabha: संसद में गरजे अखिलेश यादव, जानें क्या-क्या कहा

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular