Thursday, July 4, 2024
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव की नोएडा पुलिस को खरी-खरी, कहा- सपा की सरकार आई...

अखिलेश यादव की नोएडा पुलिस को खरी-खरी, कहा- सपा की सरकार आई तो कई अधिकारी जाएंगे जेल

अखिलेश यादव ने सभा को संबोधित करते हुए नोएडा पुलिस पर जमकर हमला किया। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां की पुलिस फर्जी एंकाउंटर करती है।

- Advertisement -

आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव एक दिवसीय नोएडा के दौरे पर हैं। उन्होंने वरिष्ठ नेता राजपाल यादव की मूर्ती का अनावरण किया। यहां पर उन्होंने सभा को भी संबोधित किया। नोएडा के सेक्टर 63 में उनका कार्यक्रम था। सबसे पहले वो दिल्ली पहुंचे जहां से वो नोएडा गए।

नोएडा पुलिस करती है फर्जी एंकाउंटर

अखिलेश यादव ने सभा को संबोधित करते हुए नोएडा पुलिस पर जमकर हमला किया। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां की पुलिस फर्जी एंकाउंटर करती है। उन्होंने अधिकारियों को दो टूक कहा कि प्रदेश में जैसे ही समाजवादी पार्टी की सरकार आएगी कई अधिकारियों को जेल का रास्ता नापना पड़ेगा। आज अखिलेश यादव ने राजपाल यादव की प्रतिमा का अनावण किया वहीं सरकार पर जमकर बरसे।

सरकार पर बरसे अखिलेश

समाजवादी पार्टी के मुखिया ने कहा कि जो लोग पाम आयल का प्रचार करते थे उसमे कई लोग बीमार हो गए, और पाम आयल उनका पाओगे, जो पहले दुनिया में दो नंबर पर था अब नंबर ही नहीं पता कहा चले गए। उन्होंने कहा कि गेहूं का आटा कितने में खरीदते होंगे आप, आटा कितना महंगा हो गया, काली दाल कितने में खरीदते है आप, मूंग दाल अरहर दाल कितने में हो गयी, सौ रुपए में दाल है की नहीं है।

जातीय जनगणना को लेकर कही ये बात

सपा प्रमुख ने जातीय जनगणना को लेकर कहा कि बहुत से जागरूक लोग समाज के आगे आए हैं जिन्होंने कहा बिना जातीय जनगणना के जो हम जनता को सुविधा देना चाहते है, पॉलिसी बनाना चाहते हैं या जो योजनाएं जारी करना चाहते हैं उनसे मदद नहीं मिल पाएगी। सपा प्रमुख ने कहा कि बीजेपी बहुत होशियार पार्टी है, अपनी पार्टी के उन नेताओं को आगे कर रही है जिनको कुछ नहीं दिया। जातीय जनगणना के मुद्दे पर मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री क्या कहते हैं यह सबसे बड़ा सवाल है।

यह भी पढ़ें- शामली: अवैध बालू खनन करने पर लगा 50 लाख से ज्यादा का जुर्माना, ठेकेदारों में हड़कंप

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular