Wednesday, July 3, 2024
Homeउत्तर प्रदेशअलीगढ़Aligarh Accident: सुनामी झूले का लॉक टूटने से हादसा, हवा में उछलकर...

Aligarh Accident: सुनामी झूले का लॉक टूटने से हादसा, हवा में उछलकर गिरे आधा दर्जन लोग घायल

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़,यूपी(Aligarh Accident)उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में नुमाइश के हुल्लड़ बाजार में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। हुल्लड़ बाजार में लगे सुनामी झूले का लाक टूट जाने से उसमें बैठे आधा दर्जन दर्शक गिर पड़े। इनमें से दो को तो गंभीर चोटें भी आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, नुमाइश प्रशासन ने झूले का संचालन बंद करा दिया है। और घटना की स्थिति का बारीकी से जांच कर रही है। आपको यहां बता दें कि नुमाइश में शनिवार को भी ब्रेक डांस झूले पर हादसा हुआ था। जिसमें दो लोग घायल हो गए थे।

खबर में खास:

  • हर साल करीब एक दर्जन प्रकार के लगते हैं झूले
  • झूले पर सवार 6 दर्शक गिरे नीचे
  • झूले की तकनीकी जांच होने तक संचालन बंद

हर साल करीब एक दर्जन प्रकार के लगते हैं झूले 

नुमाइश में हर साल करीब एक दर्जन प्रकार के झूले लगते हैं। जिसमें सुनामी झूला भी शामिल है। यह वैष्णों देवी मंदिर के सामने हुल्लड़ बाजार में लगा हुआ है। मंगलवार को रात करीब 10 बजकर 15 मिनट में इस झूले से कुछ दर्शक झूला झूलने के बाद उतर रहे थे। इसी दौरान झूले का लॉक टूट गया और यह झूला उल्टा हो गया।

झूले पर सवार 6 दर्शक गिरे नीचे

इससे झूले पर बैठे हुए 6 दर्शक नीचे गिर पड़े। इससे वहां पर भगदड़ की स्थिति बन गई। इस हादसे में 2 दर्शक को काफी गंभीर रूप से चोटें आयी हैं, जिन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है जबकि अन्य घायलों को उनके परिजन उपचार के लिए अपने साथ ले गए।

झूले की तकनीकी जांच होने तक संचालन बंद

सुनामी झूले गिरने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। घायलों के नाम और पता को नोट किया जा रहा है। बताया जा रहा कि हाथ पैर में चोट आई हैं। स्थानीय तहसीलदार और प्रदर्शनी मेला प्रभारी सौरभ यादव भी मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार ने बताया कि हादसे में कुछ दर्शकों के घायल होने की सूचना है। जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं, इन दोनों का जल्द से उपचार करा इनपें इन्हें इनके घर पहुंचा दिया जाएगा। फिलहाल झूले की तकनीकी जांच होने तक सुनामी उसका संचालन बंद कर दिया गया है।

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular