Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsAligarh News : नूह के बाद एक बार फिर मुस्लिम समुदाय ने...

Aligarh News : नूह के बाद एक बार फिर मुस्लिम समुदाय ने शोभा यात्रा पर किया पथराव, हिन्दू मंदिर में की फायरिंग

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Aligarh News अलीगढ : नूहं में हिंदुओं की जलाभिषेक यात्रा पर हमला के बाद एक बार फिर विश्व हिन्दू परिषद की शोभा यात्रा पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पत्थर बरसाया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, यह मामला अलीगढ के बन्ना देवी की सारसौल चौकी की है। जहाँ विश्व हिन्दू परिषद की शोभा यात्रा पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पत्थर बरसाया है। शोभा यात्रा के लौटते समय बजरंग दल के दर्जन भर कार्यकर्ताओं पर थानां बन्ना देवी के ऊधला गांव में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पत्थर बरसाया और हिन्दुओं को रोककर पीटा।

इस हादसे में कई कार्यकर्ता गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस हादसे में दर्जनों लोग घायल हो गए। हिन्दू पर पहले पत्थर से वार किया गया। उसके बाद उन्हें बंधक बना कर पीटा गया।

एसपी सिटी मृणांक पाठक ने जानकारी

वहीं पूरे घटना को लेकर एसपी सिटी मृणांक पाठक ने बताया कि पुलिस इस मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा के मामला दुकान के सामने से निकल रहे युवकों और दुकानदार के बीच विवाद हुआ था। फिलहाल, मौके पर शांति है।

बता दे, कई घंटों तक हिंदुओं को बंधकों की तरह पकड़ रखा था। हिंदू जिस नल्हड़ शिव मंदिर में रुके थे, उस पर भी इस्लामी भीड़ ने फायरिंग की थी। सोमवार की रात सभी का रेस्क्यू कर बचाया था।

Also Read – Pilibhit News : NH 730 पर हुआ भीषण सड़क हादसा, चार की मौके पर मौत, दो घायल

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular