Friday, July 5, 2024
HomeAccident NewsAligarh News : अलीगढ़ में दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत,...

Aligarh News : अलीगढ़ में दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत, चार बच्चे घायल, घायलों को मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Aligarh News अलीगढ़ : अलीगढ़ (Aligarh News) में एक दीवार से एक बचे की मौत हो गई। वही, 4 बच्चे घायल हो गए। इस घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एक की मौत, चार घायल

दरअसल, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ थाने की भुजपुरा चौकी के अंतर्गत की है। जहाँ रात करीब 8:30 बजे एक घर की दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई और अन्य चार बच्चे घायल हो गए।

सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। वही, एक बच्चे को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया। फिलाहल, एक बच्ची का जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है और दो को लखनऊ रेफरल किया गया है।

फिलाहल, प्रशासन के तरफ से सभी को उचित स्वास्थ्य व्यवस्था दिया जा रहा है। वही, जिस घर के बच्चे की मौत हुई है, उस परिवार में मातम का माहौल है। जिन दो की हालत गंभीर है उनके लखनऊ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिटी मजिस्ट्रेट ने दी घटना की जानकारी

इस घटना की जानकारी देते हुए अलीगढ़ के सिटी मजिस्ट्रेट गौरव रंजन श्रीवास्तव का कहना है कि ”अलीगढ़ थाने की भुजपुरा चौकी के अंतर्गत दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई और अन्य चार बच्चे घायल हो गए। जिनमें से दो की हालत गंभीर, एक बच्चे को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया और एक बच्ची का जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

Also Read – Shamli News : भूख हड़ताल पर बैठे वृद्ध किसान नेता की हालत बिगड़ी, हायर सेंटर कराया गया भर्ती

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular