Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsAligarh News: रूबी आसिफ ने की जन्माष्टमी की पूजा, फतवा भी हुआ...

Aligarh News: रूबी आसिफ ने की जन्माष्टमी की पूजा, फतवा भी हुआ था जारी, हर त्योहार में हैं सक्रिय….

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Aligarh News: अलीगढ़ में अक्सर हिंदू देवी-देवताओं की पूजा करके विवादों में रहने वाली मुस्लिम नेत्री रूबी आसिफ खान ने अपने घर में जन्माष्टमी का त्योहार भी धूमधाम से मनाया है। उन्होंने जन्माष्टमी के पर्व पर अपने घर पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की और फिर व्रत भी रखा।

रूबी आसिफ के साथ उनके परिवार के सभी लोग भी इस पूजा पाठ में शामिल होते हैं और उनका सहयोग करते हैं। जिसके कारण वह और उनका परिवार अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं। अब उन्होंने दुबारा से जन्माष्टमी की पूजा अर्चना की है, जिससे पूरे शहर में इस बात की चर्चा शुरू हो गई है।

कान्हा के मनमोहक रूप में सजाया बेटा

रूबी आसिफ खान ने न सिर्फ अपने घर पर कान्हा की प्रतिमा स्थापित करके पूजा अर्चना की, बल्कि अपने बेटे को भी कृष्ण कन्हैया के बाल स्वरूप में तैयार किया। पूरे परिवार ने विधि विधान से जन्माष्टमी की पूजा की, जिसके बाद यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

फतवों से भी नहीं डरी रूबी

भाजपा नेत्री रूबी आसिफ खान ने सबसे पहले अपने घर पर गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया था और घर पर बप्पा की स्थापना की थी। इसके बाद से ही वह चर्चाओं में आ गई थी। उनके खिलाफ मुस्लिम धर्म गुरुओं ने फतवा भी जारी कर दिया था, लेकिन वह डरी नहीं थी।

इसके बाद वह लगातार नवरात्रि, दीवाली, जन्माष्टमी जैसे त्योहार लगातार मना रही हैं। उनकी इसी गतिविधियों के चलते उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिली थी, जिसके बाद उन्होंने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी दज्र कराया था। लेकिन वह बिना डरे लगातार सनातनी लोगों जैसे हर त्योहार पूरी शिद्दत से मना रही हैं।

Also read: Sanatana Controversy : अयोध्या के संत परमहंस आचार्य पर क्राइम ब्रांच ने दर्ज़ किया मामला, कहा था “स्टालिन का सिर…”

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular