Monday, July 15, 2024
HomeAccident NewsAligarh News: साँप को पकड़ने गए युवक को साँप ने काटा, साँप...

Aligarh News: साँप को पकड़ने गए युवक को साँप ने काटा, साँप की हुई मौके पर मौत, युवक स्वस्थ

- Advertisement -

Aligarh News: उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) के अलीगढ़ से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। जहां पर एक सांप ने युवक को काटा(snake bit the young man) लेकिन यहां पर हैरानी की बात ये है कि सांप की मौत(snake death) हो गई और जिस युवक को सांप ने काटा वो बिल्कुल स्वस्थ है।

क्या है मामला?

 दरअसल पूरी घटना जनपद अलीगढ़ के थाना मडराक क्षेत्र(Thana Madrak) के ग्राम नगला मंदिर की है। जहां सांप को पकड़ने गए एक युवक को सांप ने काट लिया। जिसके बाद साँप की मौके पर ही मौत हो गई और युवक बिल्कुल स्वस्थ नज़र आया।

सांप के काटने के बाद स्वस्थ युवक ने क्या कहा?

वहीं पूरे मामले में जानकारी देते हुए घायल युवक बॉबी(injured young man bobby) पुत्र सुरेश चंद ने बताया कि गांव में एक घर में सांप निकल आया था। जिसके बाद गांव में शोर शराबा होने लगा और घर में सांप के होने की सूचना उसको दी गई जिसके बाद में सांप को पकड़ने के लिए बॉबी घर में पहुंचा और जैसे ही उसने सांप को पकड़ा तभी सांप ने उसको काट लिया। काटने के बाद सांप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वह सही सलामत है। वहीं परिजनों के द्वारा उसको उपचार के लिए बुधवार की दोपहर जिला अस्पताल मलखान सिंह लाया गया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा उसका निरीक्षण किया गया और वह बिल्कुल स्वस्थ हालत में पाया गया। वहीं घायल युवक का कहना है कि यह एक करिश्मा है जो आज वह जिंदा है।

UP Nikay Chunav 2023: व्यापारी जिस तरफ सरकर उसकी बनती है – नितिन अग्रवाल मंत्री

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular