Monday, May 13, 2024
HomeKaam Ki BaatAligarh: अलीगढ़ का नाम बदलकर होगा हरिगढ़, प्रस्ताव हुआ पास

Aligarh: अलीगढ़ का नाम बदलकर होगा हरिगढ़, प्रस्ताव हुआ पास

- Advertisement -
India News (इंडिया न्यूज), Aligarh: अलीगढ़ नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक हंगामे के साथ शुरू हुई। इसी बीच भाजपा के पार्षद संजय पंडित ने अलीगढ़ को हरिगढ़ बनाने का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव पास हो गया। अब यह प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा, तब शाासन ही उसको अनुमति प्रदान करेगा।

डिप्टी सीएम ने भी दिया था यही संदेश (Aligarh)

ये पहला मौका नहीं, जब हरिगढ़ की आवाज बुलंद हुई है। अब से पहले 21 अगस्त को कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित हिन्दू गौरव दिवस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने भी यही संदेश दिया था। कहा था कि लोकसभा की यूपी की सभी सीट फिर से जीत कर कल्याण सिंह का सपना साकार करने का संकल्प लेना होगा। यही हरिगढ़ की धरती से संकल्प लेकर कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

अलीगढ़ को हरिगढ़ बनाने का प्रस्ताव पारित

आज उनके उसी संकेत को भाजपा के पार्षद ने सुझाव के रूप में नगर निगम के अधिवेशन में प्रस्ताव पारित कराया है। ये संकेत हैं भाजपा की तैयारी के। अब इस प्रस्ताव को शासन में भेजा जाएगा। वहां से इस पर अंतिम मोहर लगेगी। पूर्व में जिला पंचायत बोर्ड भी यह प्रस्ताव पारित कर चुका है।
SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular