Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशAll Accused Behind Bars in Kanpur Child Rape Case: कानपुर बच्चे से...

All Accused Behind Bars in Kanpur Child Rape Case: कानपुर बच्चे से कुकर्म मामले में सभी आरोपी सलाखों के पीछे, शराब और गांजे के नशे में दिया था वारदात को अंजाम

- Advertisement -

All Accused Behind Bars in Kanpur Child Rape Case

इंडिया न्यूज़, कानपुर:
All Accused Behind Bars in Kanpur Child Rape Case: सोमवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) के नर्वल के एक गांव में 9 साल के बच्चे के साथ कुकर्म (Child Abuse Case) के बाद निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने गांव के ही आरोपी बबलू, चंदन और बिल्ली उर्फ कुलदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि वारदात के समय तीनों शराब (Alcohol) औऱ गांजे (Ganja) के नशे में थे। इसके बाद उन्हें सनक चढ़ी और बच्चे को अपना शिकार बनाया।

एसएसपी आउटर आदित्य कुमार शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया है कि वारदात के दिन बच्चा खेत तक पहुंचा था। जिसके पीछे-पीछे बबलू और चंदन गए थे। कुछ दूरी पर खेत में काम कर रहा कुलदीप भी वहां आ गया था। उसके बाद तीनों आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

मोबाइल में मिली अश्लील वीडियो

मामले में गिरफ्तार चंदन और बिल्ली ने बच्चे के साथ कुकर्म किया था। आरोपी बिल्ली ने बच्चे के प्राइवेट पार्ट में डंडा डाला था। उसके बाद दस्ताने पहनकर बबलू ने कील पकड़ी और चंदन ने ईंट से कील बच्चे की आंख में ठोकी। पुलिस ने ईंट, खून से सने दस्ताने और डंडा बरामद कर लिया है। कील पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने निकाली थी। जो लगभग 7 इंच की बताई जा रही है। मामले में कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों से पूछताछ के बाद पुलिस ने चंदन और बबलू को हिरासत में लिया था।

पुलिस की पूछताछ में पहले दोनों घटना को नकारते रहे। लेकिन फोरेंसिंक सबूत मिलने पर घटना कबूल कर ली। इस घटना से कुछ दिन पहले बिल्ली ने एक मवेशी को भी पीट-पीटकर मार डाला था। जान निकलने के बाद भी बिल्ली उस पर लाठियां बरसाता रहा था। पुलिस को आरोपियों के पास से सैकड़ों अश्लील वीडियो मिले हैं.

मवेशियों के साथ किया कुकर्म

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी अश्लील वीडियो के लती थे। सीओ सदर ऋषिकेश यादव ने बताया है कि आरोपी बिल्ली कई बार मवेशियों के साथ भी कुकर्म कर चुका है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे मासूम लापता हुआ था। जिसके बाद एक डेढ़ घंटे के भीतर ही आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था और बेखौफ होकर अपने-अपने घर चले गए थे।

Read More: BSP Release 47 Candidate List: बहुजन समाज पार्टी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की लिस्ट, सातवें चरण के लिए प्रत्याशियों के नाम सूची में

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE
Vaibhav Shukla
Vaibhav Shuklahttps://barista168.com/
Sub-Editor @ India News, Everything seems impossible until it's done.
RELATED ARTICLES

Most Popular