Friday, July 5, 2024
Homeउत्तराखंडAlmora News: पूर्व CM हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर CM धामी...

Almora News: पूर्व CM हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- उन्होंने साबित किया हिमालय टूट सकता है झुक नहीं सकता

- Advertisement -

INDIA NEWS (इंडिया न्यूज़),अल्मोडा : पूर्व मुख्यमंत्री स्व हेमवती नंदन बहुगुणा की 104वीं जयंती पर सीएम धामी ने कहा स्व हेमवती नंदन बहुगुणा ने स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं किया। उनकी सोच को देश के पीएम नरेंद्र मोदी साकार कर रहे हैं।

खबर में खास:-

  • पूर्व CM हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि
  • पूर्व राज्यपाल समेत इन सब ने सिरकत की
  • स्व बहुगुणा ने यह साबित किया कि हिमालय टूट सकता है झुक नहीं सकता

स्व हेमवती नंदन बहुगुणा की 104वीं जयंती धूमधाम से मनाई

उत्तराखंड में आज स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व हेमवती नंदन बहुगुणा की 104वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। एचएन बहुगुणा स्टेडियम अल्मोडा में हुए आयोजन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्री इसमे शामिल हुए। वहीं, पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी व पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने भी सिरकत की। इस मौके पर सीएम धामी ने स्व एचएन बहुगुणा को याद किया। उन्होंने कहा कि स्व बहुगुणा बहुआयामी सोच के धनी थे। पहाड़ के प्रति उनकी सोच के चलते उनको हिमालय पुत्र कहा गया।

हिमालय टूट सकता है झुक नहीं सकता

सीएम धामी ने कहा स्व हेमवती नंदन बहुगुणा ने स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं किया। स्व बहुगुणा ने यह साबित किया कि हिमालय टूट सकता है झुक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि गरीब व मजलूमों के लिए बहुगुणा जी की सोच को देश के पीएम नरेंद्र मोदी साकार कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों की भी जानकारी दी। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा रेखा आर्या सुबोध उनियाल व चंदन राम दास के साथ ही सत्ता व विपक्ष के कई विधायक मौजूद रहे।

Also Read: Nainital News: मुरादाबाद से गर्जिया मंदिर दर्शन के लिए आए थे पांच दोस्त, हुए हादसे का शिकार, दो की मौत

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular