Friday, July 5, 2024
HomeLatest Newsठंड के साथ-साथ अंगीठी से बड़ा खतरा, दिल्ली में अब तक 20...

ठंड के साथ-साथ अंगीठी से बड़ा खतरा, दिल्ली में अब तक 20 से ज्यादा लोगों की मौत

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), Angithi Alert : राजधानी दिल्ली में इस समय कड़ाके की ठंड का दौर जारी है और उससे बचने के लिए लोग अंगीठी का सहारा ले रहे है। लेकिन इसी बीच अलग-अलग जगहों पर अंगीठी के धुएं के कारण दम घुटने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली फायर सर्विसेज के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया है कि बंद जगहों पर अंगीठी जलाने से कई लोगों को अपनी जान गवाही पड़ी है।

अतुल गर्ग ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा कि पिछले 15 दिनों में अकेले दिल्ली में ही करीब 10-12 मौतें हुई हैं, अगर आप NCR को शामिल कर लें तो यह संख्या 20 से ऊपर चढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है, ऐसी मौतों से बचा जा सकता है लेकिन मुझे लगता है कि लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं है। तो वह ऐसा करते हैं।

उन्होंने कहा कहा कि यदि आप ‘अंगठी’ को एयरटाइट कमरे में जलाते हैं, तो यह आपके कमरे में ऑक्सीजन की खपत करता है। ऑक्सीजन का स्तर धीरे-धीरे गिरता है और CO₂ और कार्बन मोनोऑक्साइड का स्तर बढ़ जाता है। गर्ग ने कहा कि कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है। यदि संभव हो, तो कमरे को पूरी तरह से वायुरोधी न बनाएं। यदि आप ऐसा नहीं करना चाहते हैं, तो कोई भी उपाय करें बड़े सतह वाले बर्तन में पानी भरें – इससे नमी का स्तर और ऑक्सीजन का स्तर बना रहेगा।

ALSO READ: 

Ram Mandir: आज से शुरू होगा प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव! श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने जारी किया कार्यक्रम की पूरी लिस्ट, देखें यहां 

Ram Mandir: रामलला के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर! 20 से 21 जनवरी को रहेगा बंद, जानिए कब कर सकेंगे रामलला के दर्शन

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular