Wednesday, July 3, 2024
Homeउत्तर प्रदेशAmit Shah Mathura Visit: आज अमित शाह का मथुरा दौरा, षष्ठी महोत्सव...

Amit Shah Mathura Visit: आज अमित शाह का मथुरा दौरा, षष्ठी महोत्सव में करेंगे शिरकत, जानें पूरा शेड्यूल

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज),Amit Shah Mathura Visit: जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की डेट नजदीक आती जा रही हैं, नेताओं का दौरा भी तेज हो रहा हैं। इसी बीच आज (रविवार) को केंद्रिय गृहमंत्री अमित शाह मथुरा दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान अमित शाह करीब ढ़ाई घंटे मथुरा में रहने वाले हैं। आज अमित शाह 1.20 में मथुरा पहुंचेगे। अमित शाह के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के सख्त इंतजाम किये है।

ये है पूरा शेड्यूल

1.20 बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मथुरा के वृंदावन हेलीपैड से पहुंचेंगे। जिसके बाद वे दोपहर 1.30 बजे साध्वी ऋतंभरा के वात्सल्य गांव जाएंगे। गृहमंत्री अमित शाह सद्गुरु कुटीर में दोपहर का भोज करेंगे। फिर वे साध्वी ऋतंभरा के षष्ठीपूर्ति महोत्सव में शिरकत करेंगे। जिसका समय 2 बजे रखा गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 3.30 बजे वृंदावन हेलीपैड पहुंचेगे और 3.40 बजे दिल्ली के निकल जाएंगे।   

गृहमंत्री षष्ठीपूर्ति महोत्सव में देंगे शिरकत

दरअसल, शनिवार को वृन्दावन के वात्सल्य ग्राम में दीदी मां साध्वी ऋतंभरा का षष्ठी महोत्सव शुरू हुआ। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गृह मंत्री अमित शाह आ रहे हैं। रविवार को षष्ठीपूर्ति महोत्सव में गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक रूट बदलने का प्लान बनाया है।

शनिवार को सीएम धामी ने दी थी शिरकत

इससे पहले, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को मथुरा में साध्वी ऋतंभरा के शेषी पूर्ति महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने साधु ऋतंबरा को प्रेम और स्नेह की प्रतिमूर्ति बताया और सभी की सफलता की कामना की।

ALSO READ: 

PM Modi Ayodhya Visit Live: PM मोदी का अयोध्या दौरा आज, सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम 

UP Weather: यूपी में सर्दी का सितम! आने वाले दिनों में बारिश की संभावना, जानें आज के मौसम का हाल 

School Closed: बढ़ती ठंड के कारण आज और कल बंद रहेंगे गौतमबुद्ध नगर सभी स्कूल, आदेश नहीं मानने पर होगी कार्रवाई

 

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular