Tuesday, July 9, 2024
Homeउत्तर प्रदेशAmroha: नाले में मिला बिना कपड़ों के 20 साल की लड़की का...

Amroha: नाले में मिला बिना कपड़ों के 20 साल की लड़की का शव, बुरी तरह जलाया चेहरा

- Advertisement -

Amroha

इंडिया न्यूज, अमरोहा (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। यहां एक 20 साल की लड़की की हत्या कर उसका शव नाले में फेंक दिया गया। उसका चेहरा भी बुरी तरह जलाया गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी लड़की की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

काशीराम कॉलोनी वाले रास्ते पर नाले में मिला शव
यह पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र में संभल मार्ग पर काशीराम कॉलोनी को जाने वाले रास्ते का है। यहां एक बड़ा नाला है। गुरुवार सुबह रोड से गुजरने वालों ने नाले में पड़ी लाश देखी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। तब तक भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने नाले से शव को बाहर निकालवाया। लड़की का शव का चेहरा बुरी तरह से जला हुआ था। माना जा रहा है तेजाब या पेट्रोल डालकर चेहरे को जलाया गया है।

शव की नहीं हो सकी शिनाख्त
पुलिस ने शव की शिनाख्त करने के लिए आसपास पता किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। सीओ अभिषेक कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की। सीओ ने बताया कि किसी युवती का शव मिला है। शव की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: कैशियर ने बैंक के पैसे से खेल डाला 41 लाख रुपए का सट्टा, पहुंचा सलाखों के पीछे

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular