Tuesday, July 2, 2024
Homeउत्तर प्रदेशAnurag Thakur targeted Akhilesh Yadav: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अखिलेश यादव...

Anurag Thakur targeted Akhilesh Yadav: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, बोले- जो आतंक का वातावरण पैदा करते थे आज वो नजर नहीं आते

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, लखनऊ:
Anurag Thakur targeted Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) से पहले केंद्रीय सूचना प्रसारण, खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister for Information and Broadcasting Anurag Thakur) ने उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी सरकार पर माफियाराज और गुंडाराज का आरोप लगाते हुए उन पर निशाना साधा है। अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की योगी सरकार के कामकाज की सराहना की है।

शुक्रवार को एक कार्यक्रम को अनुराग ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव की सरकार के पांच साल का कार्यकाल उठाकर देखिए। एक तरफ गुंडाराज था, माफियाराज था तो वहीं दूसरी ओर एक के बाद एक दंगे होते थे लेकिन पिछले पांच साल में योगी आदित्यनाथ की सरकार के कार्यकाल में दंगो का दूर दूर तक नामोनिशान नहीं है।

आतंक फैलाने वाले गायब Anurag Thakur targeted Akhilesh Yadav

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि जो आतंक का वातावरण पैदा करते थे आज वो नजर नहीं आते। जो कल तक तोड़ फोड़ करते थे आज उनकी संपत्ति पर बुलडोजर चलता है। जो आतंक फैलाते थे, आज खुद गायब हैं। अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी जैसे लोग जिनकी तूती कल तक सपा सरकार में बोलती थी, आज उनसे मुक्ति दिलाने का काम योगी सरकार ने किया है।

भाजपा सरकार ने माफिया से मुक्ति दिलाई Anurag Thakur targeted Akhilesh Yadav

अनुराग ने भाजपा सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने गुंडाराज, भ्रष्टाचार तो खत्म किया ही है, माफिया से मुक्ति दिलाने का काम भी किया है। पांच साल पहले यहां की बेटियों का सड़कों पर निकलना मुश्किल हो जाता था। व्यापारी भी शाम होने से पहले दुकानों में ताला लगाकर घर चले जाते थे। आज माहौल बदला है। जो डर 2017 से पहले देखने को मिलता था वो आज नहीं है। आज बेटियां कॉलेज जा सकती हैं, काम पर जा सकती हैं। महिलाएं सुरक्षित हैं व्यापारी अपने कामकाज को बढ़ा सकता है।

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से मांगी रिपोर्ट Anurag Thakur targeted Akhilesh Yadav

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे पर हुई सुरक्षा उल्लंघन पर अनुराग ठाकुर ने कहा है कि पंजाब में बीते दिन प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। इस मामले में कुछ लोग सुप्रीम कोर्ट भी गए हैं, गृह मंत्रालय ने भी रिपोर्ट मांगी है। देश की न्याय व्यवस्था सभी को न्याय देती है। गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगी है। मंत्रालय मामले से जुड़ी हर जानकारी जुटा रहा है। इसके बाद बड़े और कड़े फैसले लिए जाएंगे।

Read More: Earthquake Tremors Felt in Ayodhya: श्रीराम की नगरी अयोध्या में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 की तीव्रता हुई दर्ज

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE
Vaibhav Shukla
Vaibhav Shuklahttps://barista168.com/
Sub-Editor @ India News, Everything seems impossible until it's done.
RELATED ARTICLES

Most Popular