Monday, July 1, 2024
HomeIndia News Manch UP 2022Aradhana Misra Mona On India News Manch कांग्रेस ने दिया महिलाओं को...

Aradhana Misra Mona On India News Manch कांग्रेस ने दिया महिलाओं को सर्वाधिक सम्मानः आराधना

- Advertisement -

इंडिया न्यूज मंच पर पहुंची कांग्रेस विधायक मोना

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

Aradhana Misra Mona On India News Manch : उत्तर प्रदेश में तीन दशक से ज्यादा समय से राजनीतिक वनवास भोग रही कांग्रेस ने सत्ता में वापसी के लिए आधी आबादी को साधने का बड़ा दांव चला है। अपनी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की अगुआई में पार्टी ने इसके लिए महिला घोषणा पत्र जारी करने की अनोखी पहल की है जिसमें 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव में लक्ष्य संधान के लिए 45 सूत्री फार्मूला अपनाया गया है। पार्टी विधायक आराधना मिश्रा मोना ने इंडिया न्यूज मंच से कहा कि इस चुनाव कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी।

‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ थीम सांग से दिया बड़ा संदेश (Aradhana Misra Mona On India News Manch)

मोना ने कहा कि आधी आबादी के लिए कांग्रेस ने महिला घोषणा पत्र में 45 घोषणाएं की हैं। महिला घोषणा पत्र को ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ थीम सांग के सहारे कांग्रेस ने बड़ा संदेश दिया है। मोना ने कहा कि’उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा का हाल सभी जानते हैं। हर दिन महिलाएं मुझसे मिलती हैं, अपना दर्द कहती हैं।

पुलिस-प्रशासन अपराधी के साथ होते हैं क्योंकि उनकी सत्ता से नजदीकी होती है। महिलाएं पीड़िता नहीं बने रहना चाहती हैं। वे अपने हक के लिए लड़ना चाहती हैं। ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ नारा महिलाओं की इसी अकुलाहट से निकला है।’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं का सम्मान दिया है। महिलाओं के राजनीति में सक्रिय भागीदारी के लिए पार्टी लगातार प्रयासरत है।

Also Read : Anupriya Patel On India News Manch धर्म आस्था का विषय है राजनीति का नहीं: अनुप्रिया पटेल

Also Read : UP CM Yogi Adityanath on India News Manch इस बार भी मिलेगा जनता का आशीर्वाद: योगी आदित्यनाथ

Also Read : Up Minister Jitin Prasad on India News Manch योगी सरकार में हुआ यूपी का सर्वाधिक विकासः जितिन प्रसाद

Also Read : CM Yogi Adityanath on India News Manch 2022 युवाओं को हर साल एक लाख नौकरियां: योगी आदित्यनाथ

Also Read : Child and Women Development Minister Swati Singh on India News Manch भाजपा सरकार में हुआ महिला सशक्तिकरणः स्वाति

Also Read : CM Yogi Adityanath on India News Manch यूपी में विकास का राज होगाः योगी आदित्यनाथ

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular