Saturday, July 6, 2024
Homeउत्तर प्रदेशAround 8 Lakh Devotees Reached Braj: नए साल के पहले दिन ब्रज...

Around 8 Lakh Devotees Reached Braj: नए साल के पहले दिन ब्रज की नगरी में उमड़ा जन सैलाब, 8 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, मथुरा:
Around 8 Lakh Devotees Reached Braj: भगवान राधा-कृष्ण की नगरी ब्रज में नए साल के पहले दिन जन सैलाब उमड़ पड़ा। चारों ओर श्रद्धालु ही नजर आए। मथुरा(Mathura), वृंदावन(Vrindavan), बरसाना(Barsana), गोवर्धन(Govardhan), कोकिला वन (Kokila Van) सभी जगह भक्तों ने अपने आराध्य को नए साल की शुभकामनाएं दीं। अनुमान के मुताबिक यहां करीब 8 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। साल के पहले दिन विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी जी के दर्शन के लिए भारी संख्या में भक्तगण पहुंचे। वृंदावन की गलियों में, बाजारों, मंदिरों सभी जगह श्रद्धालु नजर आए। अनुमान के अनुसार दो से ढाई लाख श्रद्धालुओं ने बांके बिहारी जी के दर्शन किए।

Around 8 Lakh Devotees Reached Braj

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भी लगी भक्तों की कतार Around 8 Lakh Devotees Reached Braj

साल के पहले दिन मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भक्ती का जन सैलाब उमड़ा। अपने भगवान के दर्शन के लिए भारी संख्या में भक्त लंबी कतारों में लगे नजर आए। हर श्रद्धालु को गेट पर चेकिंग के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा था। श्री कृष्ण जन्मस्थान के सभी गेटों पर श्रद्धालुओं की लंबी लाइन देखने को मिली।

राधा-रानी के दरबार में दिखी भक्ति की लहर Around 8 Lakh Devotees Reached Braj

ब्रज की पवित्र भूमि में श्रद्धा का सैलाब कई स्थानों पर देखने को मिला। गोवर्धन में बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। यहां दान घाटी मंदिर, जतीपुरा, मानसी गंगा सहित पूरे परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालु नजर आए। एक अनुमान के मुताबिक यहां 3 लाख से ज्यादा लोग दर्शन करने पहुंचे। राधा रानी के धाम बरसाना में भारी संख्या में भक्त की लहर नजर आई। राधा-रानी के चरणों में आस्था प्रकट करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। साल के पहले दिन भक्त हाजिरी लगाने को आतुर नजर आए।

Around 8 Lakh Devotees Reached Braj

शनि देव के दर्शन के लिए लगी लंबी कतार Around 8 Lakh Devotees Reached Braj

शनिवार को साल के पहले दिन था जिसके कारण शनिदेव के भक्त भी ब्रज पहुंचे। यहां नंद गांव के पास मौजूद कोकिला वन में शनि देव के दर्शनों के लिए मुख्य सड़क से ही गाड़ियों की लंबी कतार लगी थी। भक्त भगवान शनि देव को तेल चढ़ाने और पूजा करने के लिए लंबी कतारों में लगे थे। शनि देव का मंदिर कोसी नंद गांव रोड से करीब 2 किलोमीटर अंदर कोकिला वन में है, जहां भगवान शनि देव का मंदिर है। यहां दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।

Around 8 Lakh Devotees Reached Braj

Read More: Meerut Got the Gift of Sports University : मेरठ को मिला खेल विश्वविद्यालय का तोहफा, पीएम मोदी ने किया शिलान्यास

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE
Vaibhav Shukla
Vaibhav Shuklahttps://barista168.com/
Sub-Editor @ India News, Everything seems impossible until it's done.
RELATED ARTICLES

Most Popular