Wednesday, July 3, 2024
HomeBiharसेकुलरिज्म के चौधरियों ने BJP को दो बार जिताया, लेकिन गाली...बिहार में...

सेकुलरिज्म के चौधरियों ने BJP को दो बार जिताया, लेकिन गाली…बिहार में नीतीश की पलटी पर बोले ओवैसी

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Asaduddin Owaisi On Nitish Kumar : बिहार की राजनीति में पिछले दिनों बड़ा उलट-पलट देखने को मिला है। नीतीश कुमार ने महागठबंधन का साथ छोड़कर NDA में शामिल हो गए। वह BJP के साथ फिर एक बार सरकार बना ली। जिसे लेकर AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी तंज कसा है।

मैं गालियां खा रहा हूं : ओवैसी

AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी कहा कि 2015 से कई “बुद्धिजीवियों” और “नेताओं” से मैं गालियां खा रहा हूं क्योंकि मैंने बिहार में महागठबंधन का साथ नहीं दिया। तब भी और 2022 में भी, मैंने कहा था की नीतीशवा भाजपा में वापस जाएंगे उन्होंने कहा कि ये इन लोगों की सियासी समझ का साफ़ सबूत है कि ये हर बार ग़लत साबित हुए हैं।

शायराना अंदाज में कसा तंज

असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार की जनता से की अपील करते हुए कहा कि बिहार की अवाम को अब फ़ैसला करना होगा: या तो आप अपनी सियासी आवाज़ मज़बूत करिए, या फिर सियासी लाचारी को अपना मुक़द्दर बना लीजिए। ख़्वाब-ए-ग़फ़लत में रहना अब मुमकिन नहीं। ये सेकुलरिज्म के चौधरियों ने भाजपा को दो बार जितवा दिया, लेकिन गाली AIMIM को ही पड़ती है।

इससे पहले AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि तीनों दलों (जद-यू, राजद और भाजपा) ने मिलकर बिहार के लोगों को उन मुद्दों पर धोखा दिया है जिनके बारे में वे बात करते थे, वादे करते थे और (वे) अपनी राजनीतिक मांगों पर खरे उतरते थे। विचारधारा को लेकर लड़ते थे। इसमें नीतीश की बड़ी भूमिका है।

ALSO READ:- 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular