Tuesday, July 2, 2024
HomeCrime NewsAuraiya News: भतीजे ने दी चाचा को दर्दनाक मौत, बेरहमी से पीटा...ईंटों...

Auraiya News: भतीजे ने दी चाचा को दर्दनाक मौत, बेरहमी से पीटा…ईंटों से किया प्रहार, आरोपी फरार

- Advertisement -

इंडिया न्यूज: (Nephew gave painful death to uncle) हाल ही में औरैया जिले में फफूंद थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर में भतीजे की पिटाई से वृद्ध चाचा की मौत हो गई। बता दें कि मृतक के पुत्र ने पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचीं पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। और साथ ही आरोपी की तालाश शुरू की है।

खबर में खास:-

  • भतीजे की पिटाई से वृद्ध चाचा की मौत
  • मृतक के पुत्र ने पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया
  • आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास

चीखने की आवाजे आई

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मिश्रीपुर निवासी किसान श्याम नारायण दुबे (65) का शव घर के बाहर सड़क पर पड़ा मिला। मृतक के बेटे ने बताया कि गुरुवार रात उसके पिता पूजा करने के बाद दरवाजे पर बैठे थे। तभी चीखने की आवाजे आई।

और जब इस पर वो और भाई कुलदीप बाहर आए, तो चचेरा भाई महेंद्र दुबे भागते हुए दिखा। आरोप लगाया की महेंद्र ने पिता की ईंटों से वार कर हत्या की गयी है। और फिर घटना के बाद घर पर ताला डाल कर फरार हो गया। हत्या की जानकारी पर थाना पुलिस और अजीतमल सीओ मौके पर पहुंचे।

आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास

पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली है। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से तहरीर मिली है।

Also Read: Kanpur Dehat: अपनों ने नवजात को तालाब किनारे फेंका, अब महिला सिपाही कर रही देखभाल

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular