Saturday, July 6, 2024
Homeउत्तर प्रदेशAuraiya: अश्लील फोटो वायरल होने पर छात्रा ने किया सुसाइड, स्कूल...

Auraiya: अश्लील फोटो वायरल होने पर छात्रा ने किया सुसाइड, स्कूल आते-जाते समय मनचले करते थे छेड़खानी

- Advertisement -

Auraiya

इंडिया न्यूज,औरैया (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश के औरैया में मनचलों से परेशान होकर 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि मनचलों ने छात्रा से छेड़छाड़ के बाद उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। छात्रा के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के दो लड़के उनकी बेटी से स्कूल आने-जाने के दौरान छेड़खानी किया करते थे। जब मामले की शिकायत की गई तो लड़कों के परिवार वालों ने उन्हें धमका कर चुप करा दिया। पिता ने कहा कि बेटी का अश्लील फोटो बनाकर आरोपियों ने वायरल कर दिया था। जिससे उनकी बेटी काफी परेशान रहती थी।

छात्रा के पिता ने लगाए गंभीर आरोप
घटना कुदरकोट थाना क्षेत्र में छात्रा का शव कमरे में लटकता मिला। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। छात्रा के पिता राजीव कुमार ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। राजीव कुमार की 16 वर्षीय बेटी राजपाल सिंह इंटर कॉलेज की छात्रा थी। मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि गांव निवासी अंचल कुमार पुत्र शिवराम सिंह,ओंकार पुत्र अजब सिंह आए दिन इनकी बेटी को परेशान करते रहते थे।

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
जब बेटी ने सारी बातें अपने घरवालों को बताई तो राजीव ने दोनों युवकों के मां-बाप से उनकी शिकायत कर उन्हें मामले की जानकारी दी। आरोप है कि लड़कों को समझाने के बजाय आरोपियों के परिवार ने उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद भी लड़कों ने छात्रा को ब्लैकमेल करना बंद नहीं किया। मृतक छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले कि जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: आगरा में कोरोना का पहला केस, चीन से लौटे युवक में हुई कोरोना की पुष्टि

Connect Us Facebook | Twitter

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular