Friday, July 5, 2024
HomeLatest NewsAyodhya Airport: एयरपोर्ट पर हुआ हंगामा, स्पाइसजेट की फ्लाइट के 6 घंटे...

Ayodhya Airport: एयरपोर्ट पर हुआ हंगामा, स्पाइसजेट की फ्लाइट के 6 घंटे लेट होने से भड़के यात्री

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज ), Ayodhya Airport: उत्तरप्रदेश के अयोध्या में एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा, क्योंकि स्पाइसजेट की फ्लाइट छह घंटे देरी से पहुंचने पर यात्रियों में गुस्सा भड़क गया। अयोध्या से फ्लाइट मुंबई को जानी थी, पर देरी के कारण यात्री नाराज़ हो गए

यह है पूरा मामला

अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की फ्लाइट छह घंटे देरी से पहुंचने पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। जानकारी के मुताबिक मुंबई जाने वाली फ्लाइट 6 घंटे देरी से पहुंची। इससे यात्री नाराज हो गए और उन्होंने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें: UP Weather Update: IMD ने बताया जल्द मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, बारिश का इंतजार होगा खत्म

एयरपोर्ट पर यात्रियों को टर्मिनल से बाहर निकाल दिया गया। अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर यात्रियों ने खूब हंगामा किया। मुंबई जाने वाली फ्लाइट 6 घंटे देरी से पहुंचने पर यात्री नाराज हो गए। एयरपोर्ट संचालक ने यात्रियों को एयरपोर्ट से बाहर निकाल दिया। इससे यात्रियों को भारी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि स्पाइसजेट की फ्लाइट अयोध्या से मुंबई जा रही थी।

फ्लाइट की टाइमिंग

फ्लाइट का समय सुबह 11:45 बजे था, लेकिन देर रात फ्लाइट का समय बदलकर शाम 5:35 बजे कर दिया गया। अयोध्या से मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट 6 घंटे देरी से पहुंचने पर सभी यात्री वहां से चले गए।

ये भी पढ़ें: भूलकर भी न जाए इस जगह! जाते ही हो जाएगी हत्या

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular