Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशAyodhya Deepotsav: वनवास से लौटे भगवान राम, भरत मिलाप के बाद गवर्नर...

Ayodhya Deepotsav: वनवास से लौटे भगवान राम, भरत मिलाप के बाद गवर्नर और CM योगी ने रथ खींचा

- Advertisement -

Ayodhya Deepotsav

इंडिया न्यूज, अयोध्या (Uttar Pradesh) । अयोध्या में दीपोत्सव की अद्भुत छटा है। प्रभु राम, मां जानकी और भाई लक्ष्मण पुष्पक विमान से वनवास पूरा कर अयोध्या लौट आए हैं। सबसे पहले भरत मिलाप हुआ। सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रभु राम की अगवानी की। उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी थे। राज्यपाल, सीएम और दोनों डिप्टी सीएम ने प्रभु राम का रथ खींचा।

रामराज्य की अवधारणा के अनुसार नित संवर और निखर रही अयोध्या में एक बार फिर भव्य दीपोत्सव आयोजित हो रहा है। भारतीय संस्कृति की जागृत चेतना को प्रवाहमान बनाने वाली प्रभु श्री राम की पावन नगरी एक बार फिर दिव्य प्रकाश की साक्षी बन रही है।

प्रभु राम के रथ को खींचते सीएम योगी और राज्यपाल।

रामकथा पार्क में भगवान राम, माता जानकी, लक्ष्मण और हनुमान को मंच पर बैठाया। जहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव मौर्या ने तिलक कर आरती उतारी। अयोध्या के प्रमुख संतों ने भी प्रभु राम का स्वागत किया।

राम कथा पार्क में मंच पर प्रभु राम, मां सीता, लक्ष्मण और हनुमान।

 

राम की पैड़ी पर दीपोत्सव के लिए सजाए गए दिये।

अयोध्या दीपोत्सव देखने के लिए इस LIVE लिंक पर क्लिक करिए

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular