Friday, May 17, 2024
HomeAasthaAyodhya: श्रद्धालुओं को कैसे मिलेंगे रामलाल के दर्शन और कहां मिलेग प्रसाद?...

Ayodhya: श्रद्धालुओं को कैसे मिलेंगे रामलाल के दर्शन और कहां मिलेग प्रसाद? यहां जानें पूरी जानकारी

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज),Ayodhya Ram Mandir News: अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालु कैसे दर्शन करने के लिए एंट्री कैसे मिलेगी और बाहर निकलते वक्त श्रद्धालुओं को प्रसाद कहा मिलेगा ये सब श्री राम मंदिर ट्रस्ट ने तय कर लिया है।

मंदिर निर्माण समिति और श्री राम मंदिर ट्रस्ट की दो दिवसीय चली बैठक के बाद ये जानकारी साझा की गई। जिसके साथ ये भी साफ कर दिया गया है कि श्री राम जन्मभूमि परिसर में बनने वाला श्री राम जीवन दर्शन म्यूजियम अब राम कथा संग्रहालय में बनेगा। जिसको बनाने में तकरीबन 1 साल लग जाएंगे यानि जब 2025 में श्री राम जन्मभूमि मंदिर बनकर पूरी तरह तैयार हो जाएगा उस समय तक यह म्यूजियम भी राम भक्तों को उनके आराध्य का जीवन दर्शन कराएगा।

श्री राम मंदिर ट्रस्ट ने दी जानकारी

भव्य मंदिर में 22 जनवरी 2024 को जब रामलला विराजमान हो जाएंगे। उसके बाद 23 जनवरी से राम भक्त दर्शन के लिए पहुंचेंगे तो उन्हें किस रास्ते से जाना होगा और दर्शन कैसे मिलगा ये सब श्री राम मंदिर ट्रस्ट ने साझा किया है। साथ ही साथ दर्शन करने के बाद प्रसाद कहा से मिलेगा और बाहर कहा से जाएंगे इसकी भी जानकारी ट्रस्ट ने दी है।

अंदर जाने की होगी अनुमति

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र फाउंडेशन के ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने कहा कि सिंह द्वार खुलते ही पूर्व दिशा से प्रवेश करने वाले लोगों की आंखों के सामने भगवान की मूर्ति नजर आ जाएगी। दर्शन के दौरान लोग लगभग 320 मीटर अंदर प्रवेश करते हैं और भगवान के सामने सिर झुकाकर बाएं मुड़ते हैं, बाहर आते हैं और दीवार के पास जाकर वहां प्रसाद ग्रहण कर सकेगें। फिर वे जहां चाहें जा सकते हैं, यहां तक ​​कि अगर उन्हें कुबेर टीला जाने की अनुमति मिल गई है तो वे अपना सामान लेकर बाहर जा सकते हैं।

संग्रहालय निर्मीण में लगेगा 1 साल

श्री राम के जीवन दर्शन को देखने के बाद श्री राम जन्मभूमि परिसर में म्यूजियम का निर्माण होना था किन्तु अब यह म्यूजियम राम कथा संग्रहालय में बनेगा। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नरिपेंद्र मिश्रा ने राम कथा संग्रहालय का निरीक्षण करने के बाद इसका खुलासा किया और कहा कि निर्माण में लगभग एक साल का समय लगेगा।

ALSO READ: 

UP Crime: PCS अधिकारी की बेटी के साथ चलती गाड़ी में गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार 

UP Weather Today: यूपी में शुरू हुई कांपने वाली ठंड! इस शहर का पारा पहुंचा 5 डिग्री सेल्सियस, जानें अपने शहर का हाल

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular