Friday, July 5, 2024
HomeBJPAyodhya: महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या...

Ayodhya: महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुचे, जहा उन्होने कहा की बाबा साहेब ठाकरे का सपना PM मोदी ने सच कर दिखाया

- Advertisement -

इंडिया न्यूज:  (Maharashtra CM Eknath Shinde reached Ayodhya to visit Ramlala): महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे। जहा  उन्होंने रामलला के दर्शन के साथ पूजा-अर्चना की। ओर रामलला के दर्शन के बाद अयोध्या में सीएम शिंदे ने कहा कि बाला साहेब ठाकरे का सपना ओर  लाखों करोड़ों राम भक्तों का सपना था कि अयोध्या में भव्य  राम मंदिर का निर्माण हो। जिशे देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने सच कर दिखाया है।

राम भक्तों का सपना था की अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अयोध्या में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की यह बड़ी खुशी की बात है की जो शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे का जो सपना था, वो लाखों करोड़ों राम भक्तों का सपना था। वहीं सब चहाते है की अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो। जहा उन्होने बोलते हुए कहा कि पहले कुछ लोग कहते थे, मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएगे। सबने वादे तो किये, लेकिन पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी ने राम मंदिर का निर्माण शुरू करके ये सपना साकार किया है।

जो राम को मानते थे वो राज कर रहे हैं

बता दे की जनसभा को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘देश में राम का राज्य ही चलेगा… जो राम को मानेंगे वहीं देश में राज करेंगे।  जो राम को मानते थे वो राज कर रहे हैं।’

ये भी पढ़ें:- Healthy Diet For Old People: बुढ़ापे में जरूरत से ज्यादा खाना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक, एसे रखें अपनी डाईट का ख्याल

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular