Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsAyodhya News: राम पथ के निर्माण में सिर्फ व्यापारियों का ही नहीं...

Ayodhya News: राम पथ के निर्माण में सिर्फ व्यापारियों का ही नहीं मेरी भी घर व दुकानें तोड़ी गई-BJP मेयर प्रत्याशी

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज)UP Nikay Chunav,अयोध्या: सुशील जायसवाल के नेतृत्व वाली व्यापार सभा ने भाजपा प्रत्याशी महंत गिरीशपति त्रिपाठी को समर्थन दिया। व्यापारियों ने मेयर प्रत्याशी महंत गिरीशपति त्रिपाठी का स्वागत किया। व्यापारी नेता सुशील जायसवाल ने अपने बयान में कहा कि व्यापारियों के हित में मेयर भावी काम करेंगे। व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होगा। जो समस्याएं होंगी उसका समाधान होगा। व्यापारी नाराज नहीं, क्या व्यापारी उस पार्टी को देंगे वोट जिसने व्यापारियो का अपहरण कराया इसके साथ ही उनके द्वारा हत्याएं, लूट और रंगदारी की गई।

अयोध्या में लगभग 1500 दुकानें तैयार

भाजपा से मेयर प्रत्याशी महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने अपने बयान में कहा कि राम पथ के निर्माण में सिर्फ व्यापारियों का ही नहीं मेरी भी घर व दुकानें तोड़ी गई। अयोध्या में लगभग 1500 दुकानें बन चुकी हैं। व्यापारियों को आवंटन हो रहा है। आने वाला दिन व्यापारियों का,अयोध्या में व्यापार की असीम संभावनाएं, आने वाले 10 सालों में कई व्यापारी होंगे अरबपति।

भू-स्वामियों के खाते में गई कुल करीब 75 करोड़ रूपए

जिलाधिकारी प्रशासन के मुताबिक 13 किमी लंबे रामपथ चौड़ीकरण में अब तक 627 बैनामे हो चुके हैं। इन बैनामों में शामिल 936 व्यक्तियों को 47 करोड़ 53 लाख 90 हजार 218 रुपए भूमि का प्रतिकर उनके खाते में भेज दी गई है।इससे प्रभावित 1631 दुकानदारों के पुनर्वासन प्राप्त व्यक्तियों को 26 करोड़ 65 लाख 48 हजार 279 रुपए की धनराशि उनके खाते में प्रदान की जा चुकी है। इस प्रकार सहादतगंज से नया घाट तक चौड़ीकरण मार्ग के निर्माण में प्रतिकरऔर पुनर्वासन संबंधित दुकानदारों भू-स्वामियों के खाते में कुल 74 करोड़ 19 लाख 38 हजार 497 रुपए भेजी जा चुकी है।

UP Nikay Chunav 2023: अखिलेश यादव बोले-“इनके पास कोई मुद्दा नहीं है इनकी आदतें बदलती नहीं है….शहर आज इन्होंने…”,जानें पूरी खबर

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular