Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशअयोध्याAyodhya: रमलाला के दरबार माथा टेकने पहुंचे मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज, पूरे...

Ayodhya: रमलाला के दरबार माथा टेकने पहुंचे मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज, पूरे विश्व में रामनगरी की धूम

- Advertisement -

Ayodhya

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, अयोध्या: रामनगरी का नाम सिर्फ भारत देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी विख्यात होता दिखाई पड़ रहा है। सोमवार को मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह अयोध्या पहुंचे। लखनऊ से कार के माध्यम से वे सरयू तट स्थित सरयू होटल में पहुंचे। यहां से वे सीधे सबसे पहले हनुमंत लला के दरबार गए।

मॉरीशस के राष्ट्रपति ने की हनुमान जी की पूजा- अर्चना
हनुमान जी की पूजा अर्चना एवं आरती के दौरान वे भक्ति भाव में लीन दिखे। हनुमानगढ़ी के संत राजू दास ने उनका स्वागत सत्कार किया। मॉरीशस के राष्ट्रपति ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हनुमानगढ़ी में पूजा अर्चना की।

रमलाला के दरबार पहुंचे मॉरीशस के राष्ट्रपति
हनुमानगढ़ी में श्रद्धा अर्पित करने के बाद राष्ट्रपति सीधे रामलला के दरबार पहुंचे। उन्होंने रामलला के प्रति अपनी श्रद्धा निवेदित कर पूजा अर्चना की और आरती उतारी। राम जन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने राष्ट्रपति का भव्य अभिनंदन किया।

सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम
राष्ट्रपति ने इसके बाद राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों को भी देखा। मंदिर निर्माण कार्य का साक्षी बनकर राष्ट्रपति निहाल नजर आए। इसके बाद राष्ट्रपति सिद्ध पीठ कनक भवन पहुंचे और कनक बिहारी सरकार की पूजा अर्चना और आरती की। कनक भवन के दर्शन के बाद राष्ट्रपति सरयू होटल वापस चले गए। राम नगरी में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह रूट डायवर्जन किया गया है।

यह भी पढ़ें-

यह भी पढ़ें: हाईटेक सेफ्टी फॉग डिवाइज दिलाएगा रेलवे को लेट लतीफी से निजात, सुरक्षित रहेगी यात्रा

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular