Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशAyodhya Ram Mandir: रामलला के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी...

Ayodhya Ram Mandir: रामलला के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासन ने भी संभाला मोर्चा

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़),Ayodhya Ram Mandir: कल रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही पूरे देश में दिवाली जैसा माहौल है। श्रद्धालुओं का सालों का इंतजार खत्म हो गया है और वे सिर्फ अपने राम के दर्शन को तरस रहे है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज पहले दिन सुबह से ही राम मंदिर में श्रद्धालुओं का भारी तादाद में ताता उमड़ा। कड़के की सर्दी के बीच सुबह तड़के 3 बजे से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का जुटना शुरू हो गया है। भगवान की एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

SSB और RAF नें संभाला मोर्चा

भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए राम जन्मभूमि पथ पर दर्शनार्थियों को रोकने के लिए SSB और RAF नें संभाला मोर्चा हैं। लेकिन भारी तदाद में भीड़ होने के कारण SSB और RAF भी काबू कराने में सफल नहीं दिखे। लोगों धक्का-मुक्की कर अंदर जाते दिखें।

श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह

अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालु सुबह 3 बजे से ही मंदिर के बाहर जमा हो गए। कड़ाके की ठंड में भी वह हर कीमत पर अपने भगवान के दर्शन करना चाहता हैं। राम मंदिर के सामने की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें रात में भी मंदिर के गेट पर भारी भीड़ जमा देखी जा सकती है। लोग लगातार “जय श्री राम” और “सियावर राम चंद्र की जय” के नारे लगाते नजर आए। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

राम मंदिर खुलने के बाद लोगों का मन आस्था से भर गया है। राम मंदिर का मुख्य द्वार खुलते ही भक्तों का सैलाब जय श्री राम के नारे लगाते और मंदिर में राम लला के दर्शन और पूजन के लिए उत्सुक दिखे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। पूरे अयोध्या शहर में इस समय रणमेई जैसा माहौल है।

भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए राम जन्मभूमि पथ पर दर्शनार्थियों को रोकने के लिए SSB और RAF नें संभाला मोर्चा।

Also Read: Ram Mandir LIVE News: प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला की पहली झलक आई सामने, पल-पल की अपडेट यहां

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular