Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsAzamgarh News : आजमगढ़ पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत,...

Azamgarh News : आजमगढ़ पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, अखिलेश यादव पर जमकर बरसे

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Azamgarh News आजमगढ़ : Azamgarh News भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 9 साल पूरे होने पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने दिवसीय दौरे पर आजमगढ़ पहुंचे ।

पूर्वांचल में बढ़ाना है वोट परसेंटेज – त्रिवेंद्र सिंह रावत

भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 9 साल पूरे होने पर सभी प्रदेशो में अलग अलग कार्यक्रम किया जा रहा है। जनता को सरकार द्वारा किए गए कामो को बताया जा रहा है।

इसी तहत उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने दिवसीय दौरे पर आजमगढ़ पहुंचे। जहा उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को पूर्वांचल में जीतने का वोट परसेंटेज बढ़ाना है।

अखिलेश यादव गुंडों को बनाते है माननीय

उत्तर प्रदेश की वर्तमान राजनीति पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अखिलेश यादव पर भड़कते हुए कहा कि जातीय राजनीति ने प्रदेश को गुंडाराज में धकेलने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि सपा ने उत्तरप्रदेश में बम विस्फोट कराया। अयोध्या में हो चाहे प्रदेश के अन्य हिस्सों में हो उनको माफ करने का काम किया है। अखिलेश यादव जैसे लोग खुलेआम गुंडों को माननीय बनाने का काम किया है।

Also Read – महिला अपराध की आई बाढ़!, नेशनल हाईवे के किनारे मिली महिला की लाश, एक हफ्ते में तीन हत्या

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular