Friday, July 5, 2024
HomeCrime NewsAzamgarh News: माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह की पत्नी वंदना सिंह...

Azamgarh News: माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह की पत्नी वंदना सिंह ने किया कोर्ट में सरेंडर, धोखाधड़ी व जालसाजी मामले में लंबे समय से थी फरार, 25000 की थी इनामिया

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Azamgarh News:  उत्तर प्रदेश के टॉप-टेन अपराधियों में शामिल कुख्यात माफिया ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह की पत्नी वंदना सिंह ने आजमगढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने वंदना को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया। आपको बता दें कि वंदना सिंह पर धोखाधड़ी व जालसाजी के मामले में लंबे समय से फरार चल रही थी। जिसके ऊपर 25 हजार का इनाम भी घोषित था। साथी ही साथ गैंगस्टर का भी मुकदमा दर्ज है।

कुंटू सिंह टॉप-टेन अपराधियों की सूची में शामिल 

आपको बता दें कि डी-11(D-11)गैंग का लीडर माफिया कुंटू सिंह के अपराध का ग्राफ काफी बड़ा है। हत्या, लूट, छिनैती समेत अन्य सभी प्रकार के अपराधों में उसका नाम शामिल है। प्रदेश सरकार ने उसे प्रदेश के टॉप-टेन अपराधियों की सूची में शामिल कर रखा है। यह सुर्खियों में तब आया। जब 2013 में पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की हत्या हुई। इस हत्याकांड के बाद से ही जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर गांव निवासी कुंटू जेल की सलाखों के पीछे है। 17 मई 2022 को कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उसके जेल में रहते हुए भी रंगदारी, हत्या, लूट व छिनैती जैसी घटनाएं उसके गैंग के लोग लगातार अंजाम दे रहे थे।

वंदना काफी समय से थी फरार, अचानक किया सरेंडर

अपराध की कमाई से कुंटू सिंह ने कई विद्यालय भी स्थापित किए। जिसका प्रबंधक उसने अपनी पत्नी वंदना सिंह को बनाया। वंदना पर फर्जीवाड़ा कर स्कूलों की मान्यता लेने समेत कई मुकदमे आजमगढ़ पुलिस ने दर्ज किया। इतना ही नहीं वंदना सिंह पर तत्कालीन एसपी सुधीर कुमार सिंह ने 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार जुटी रही, लेकिन शातिर ध्रुव कुमार सिंह की तरह उनकी पत्नी भी काफी शातिर थी। जिसका परिणाम रहा कि पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। शुक्रवार को वंदना सिंह अचानक दीवानी न्यायालय के कोर्ट संख्या 24 में न्यायाधीश हर्ष आनंद के समक्ष पेश होकर आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने भी वंदना सिंह को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया।

Noida News: नोएडा में बिजली गुल के कारण पलायन करने को मजबूर हुए लोग, पार्क में गुजारी रात, सरकार और प्रशासन पर कह दी ये बड़ी बात

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular