Monday, July 8, 2024
HomeBreaking NewsAzamgarh News : शिवपाल यादव लड़ सकते आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव, इशारों-इशारों...

Azamgarh News : शिवपाल यादव लड़ सकते आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव, इशारों-इशारों में जताई मंशा

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Azamgarh News आजमगढ़ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव आजमगढ़ (Azamgarh News) से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ सकते हैं। आजमगढ़ में शिवपाल यादव ने बातों-बातों में ऐसा इशारा किया।

मृत जवान को दे शहीद का दर्जा

इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर जम कर हमला बोला, कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार होगी और विपक्ष की सरकार बनेगी।

शिवपाल रानी की सराय थाना क्षेत्र के चड़ई गांव में संदिग्धावस्था में मृत सीआरपीएफ जवान परविंद यादव के घर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंचे थे।

उन्होंने मृत जवान को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग की। इसके साथ ही परिजनों को ढाढ़स बंधाया और हर जरूरी समय पर खड़ा रहने की बात भी कही।

पांच कार्य भी सही ढंग से नहीं की बीजेपी

बीजेपी पर निशाना साधते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि आजमगढ़ में एयरपोर्ट बनाने की सरकार की मंशा ही नहीं है। यही कारण है कि कई बार दावा करने के बाद भी अब तक यहां से उड़ान की शुरुआत नहीं हो सकी है।

मीडिया से बात करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार वर्तमान में नौ साल के कार्यकाल को बेमिसाल बता रही है।

लेकिन, वास्तव में सरकार के पास पांच ऐसे कार्य भी नहीं है, जिसे वह अपने नौ साल के कार्यकाल के दौरान ठीक ढंग से करा सकी है।

पत्रकारों व वकीलों को किया जा रहा बदनाम

अतीक अहमद और जीवा हत्याकांड पर उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया और कहा कि पुलिस अभिरक्षा में पत्रकार व वकील के भेष में आए बदमाशों द्वारा जघन्य हत्या कर दी जा रही है। इसकी आड़ में पत्रकारों व वकीलों को बदनाम किया जा रहा है।

Also Read – हज यात्रा को लेकर मदरसा बोर्ड के चेयरमैन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, जायरीन को ख़र्च के लिए नहीं मिला 2100 रियाल

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular