Monday, July 8, 2024
HomeBreaking NewsBadaun News : आठ महीने पहले सेल्समैन की हत्या का पुलिस ने...

Badaun News : आठ महीने पहले सेल्समैन की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ़्तार, एक फरार

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Badaun News बदायूं : बदायूं (Badaun News) में 8 महीने पहले सेल्समैन की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। जिसमे पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है। अभी भी एक आरोपी फरार है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, यह पूरी घटना 8 महीने पहले की है। जहा उझानी के पिपरौल निवासी सेल्समैन गौरव साहू काशव 10 दिसंबर को सहसवान के जिनौरा में मिला था।

मिली जानकारी के अनुसार भाभी से संबंधों के शक में सेल्समैन गौरव साहू की हत्या की थी। आरोपी की परचूनी की दुकान पर मृतक सेल्समैन समान बेचता था। जिसकी भनक आरोपी को लगी।

एसओजी और उझानी कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा

आरोपियों ने 4 दिसंबर को सेल्समैन की हत्या कर सहसवान के जिनौरा में फेंक दिया था। जिसके बाद सेल्समैन के कार को बरेली के फरीदपुर में छोड़कर फरार हो गए।

फ़िलहाल, एसओजी और उझानी कोतवाली पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दिया है। 2 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। लेकिन अभी भी एक आरोपी फरार है। पुलिस जिसकी तलाश में जुटी हुई है।

Also Read – सीएम योगी ने समान नागरिक संहिता की बात तो अखिलेश यादव ने बेरोजगारी पर उठाए सवाल, अत्तिक और अशरफ को दी श्रद्धांजलि

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular