Friday, July 5, 2024
HomeLive UpdateBageshwar Bypoll Live: बागेश्वर विधानसभा सीटों के लिए अब तक हुआ इतना...

Bageshwar Bypoll Live: बागेश्वर विधानसभा सीटों के लिए अब तक हुआ इतना मतदान, प्रदेश के पांच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला जनता के हाथ

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Uttarakhand Bageshwar Bypoll 2023 Voting Live News: उत्तराखंड में चल रहे बागेश्वर विधानसभा सीट में 1,18,225 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 60,045 पुरुष और 58,180 महिला मतदाता शामिल हैं।

  • 3 बजे तक 45.50% हुआ मतदान
बागेश्वर उपचुनाव में हो रही वोटिंग मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ था। वहीं, मतदान अभी जारी है। दोपहर तीन बजे तक 45.50% मतदान हुआ। मतदान के लिए युवाओं के साथ ही बुजुर्गों में भी उत्साह दिखा। बड़ी संख्या में मतदाता मतदान के लिए पहुंचे। दूरस्थ गावों से महिलाएं पैदल चलकर वोट डालने पहुंच रही हैं।
  • 1 बजे तक हुआ 41.8% मतदान
बागेश्वर उपचुनाव में हो रही वोटिंग मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ था। वहीं, दोपहर एक बजे तक 41.8% मतदान हुआ। मतदान के लिए युवाओं के साथ ही बुजुर्गों में भी उत्साह दिखा। बड़ी संख्या में मतदाता मतदान के लिए पहुंचे।
  • सुबह 11 बजे तक हुआ 22.94% मतदान

बागेश्वर उपचुनाव में हो रही वोटिंग मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ था। वहीं, सुबह 11 बजे तक 22.94% मतदान हुआ। दिव्यांग वोटर भी वोट डालने पहुंचे। मतदान के लिए युवाओं के साथ ही बुजुर्गों में भी उत्साह दिखा।

  • कुमाऊं मंडल आयुक्त ने किया निर्वाचन कंट्रोल रूम का निरीक्षण 

बागेश्वर में मतदान जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जा कर मतदान किया। तो वहीं, कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत एंड आईजी ने निर्वाचन कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इसके साथ ही साथ मतदान से संबंधी जानकारी भी ली।

  • चुनाव मैदान में ये प्रत्याशी 

बीजेपी की पार्वती दास, सपा के भगवती प्रसाद उक्रांद के अर्जुन कुमार देव,कांग्रेस के बसंत कुमार और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के भगवत कोहली मैदान में हैं। आज जनता इन पार्टीयों के भाग्य का फैसला करने वाली हैं।

  • सुबह 9 बजे तक 10.2% मतदान
प्रदेश के बागेश्वर उपचुनाव में मतदान सुबह के 7 बजे शुरू हुआ था। वहीं, सुबह नौ बजे तक 10.2% मतदान हुआ। मतदान के लिए युवाओं के साथ ही बुजुर्गों में भी उत्साह दिखा। वहीं, दिव्यांग वोटर भी वोट डालने पहुंचे।

 

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular