Friday, July 5, 2024
HomeCrime NewsBageshwar Crime: पहाड़ के युवाओं को बर्बाद कर रहा नशा, इसे जड़...

Bageshwar Crime: पहाड़ के युवाओं को बर्बाद कर रहा नशा, इसे जड़ से खत्म करना जरूरी

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Bageshwar Crime: एक वक्त था जब नशे के लिए केवल पंजाब बदनाम था, पर अब ये कलंक उत्तराखंड के माथे पर भी लग गया है। पहाड़ के युवा नशे की गिरफ्त में हैं। हालात कितने खराब हैं इसका अंदाजा आप खुद ही लगा सकते हैं। हर दिन अखबार स्मैक तस्करों की गिरफ्तारी की खबरों से भरे पड़े रहते हैं। ये हमारे लिए खतरे की घंटी है। यहां के युवकों के साथ ही युवतियां भी नशे के आगोश में है। स्मैक के सेवन से लेकर इसकी तस्करी तक में महिलाएं-युवतियां लिप्त मिल रही हैं।

सीमांत जिलों में तो हालात और खराब हैं। जिसके चलते अब बच्चो के भविष्य को बचाने के लिए समाज में जागरूकता फैलाना होगा। साथ ही स्कूलों में जाकर बच्चो में जागरूकता करते हुवे नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक करना होगा।

समाज को नशे से बचाने के लिए हमें आगे आना होगा

बागेश्वर में सीनियर सिटीजन वरिष्ठ न्यास ने बागनाथ पैलेस में अध्यक्ष दलीप सिंह खेतवाल की अध्यक्षता में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा बागेश्वर में आज हर युवा नशे स्मैक और चरस की लत में पड़ता जा रहा है। उनको बचाने का प्रयास हम सब की जिम्मेदारी है और समाज को नशे से बचाने के लिए हमें आगे आना होगा। नहीं तो भविष्य काफी भयावह होने वाला है।

नशा मुक्ति केंद्र खोलने का प्रयास

उन्होंने बताया की नशे से पीड़ित बच्चो को बचाने के लिए हम सबको पहल करना जरूरी है। बच्चो की काउंसिलिंग करानी जरूरी है। बच्चो के भविष्य को बचाने के लिए समाज में जागरूकता फैलाना होगा। साथ ही स्कूलों में जाकर बच्चो में जागरूकता करते हुवे नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक करना होगा। सीनियर सिटीजन ने कहा की जल्द जिले में प्राइवेट नशा मुक्ति केंद्र खोलने का प्रयास किया जायेगा। जिससे नशे की लत में पड़े युवाओं को बचाया जा सकेगा।

अल्मोडा पुलिस को सम्मानित किया जाएगा

अध्यक्ष दलीप सिंह खेतवाल ने बताया की बच्चों को बचाने के लिए सीनियर सिटीजन हर उस पहलू पर काम करेगा जिससे बच्चो को इस जाल से बचाया जा सके। उन्होंने कहा की कल अल्मोडा पुलिस ने 16 लाख की स्मैक के साथ तस्करों को पकड़ा है। उसके लिए अल्मोडा पुलिस को सम्मानित किया जाएगा।

Also Read: Uttarakhand Politics: उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन पर भी राजनीति, बीजेपी और काग्रेंस आमने -सामने 

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular