Friday, July 5, 2024
HomePoliticsBageshwar News: कैबिनेट मंत्री के निधन पर भाउक हुए सौरभ बहुगुणा, बोले-...

Bageshwar News: कैबिनेट मंत्री के निधन पर भाउक हुए सौरभ बहुगुणा, बोले- कल कार्यक्रम में हम साथ थे और आज…

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज),बागेश्वर : सौरभ बहुगुणा ने कहा कल हम दोनों कार्यक्रम में अल्मोड़ा जिले में साथ थे और उन्होंने मुझे आशीर्वाद भी दिया।

उन्हें पहाड़ कि समस्याओं का पता था

कैबिनट मंत्री उतराखंड सरकार चन्दन राम दास कि आकस्मिक निधन पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने चन्दन राम दास को उतराखंड का छति बताया है, सौरभ बहुगुणा का कहना है, कि कल हम दोनो हेमंन्ती नन्दन बहुगुणा कि 114 वे कार्यक्रम में अल्मोड़ा जिले में साथ थे। इस दौरान उन्होंने मुझे आशीर्वाद दिया था, चन्दन राम दास जी बहुत ही अनुभवी नेता थे, जमीन से जुड़े नेता थे, पहाड़ कि समस्याओं का उन्हें पता था। हम जब भी उनके साथ बैठते थे, पहाड़ कि समस्याओं पर चर्चा होती थी, पहाड़ के लिए सदा चिंतित रहते थे , एक ऐसा नेता जो पर्वतीय जिलो कि विकास के बारें में सोचता था, एक ऐसा नेता हमने खो दिया है।

मंत्री का निधन राज्य के लिए गहरा शोक

बता दें, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाद्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने भी गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा परिवहन मंत्री चंदन रामदास का निधन राज्य के लिए गहरा शोक है। वह बहुत लंबे समय से राजनीति में सक्रय थे, नगर पालिका से लेकर राज्य के कैबिनेट मंत्री तक उन्होंने राज्य को अपनी सेवा दी है। उनके निधन से राज्य में गहरा शोक है। साथ ही कांग्रेस पार्टी उनके निधन पर उनकी दिवंगत शांती की प्राथना करती है। भगवान उनके परिवार को यह दुख सहने की हिम्मत दे।

Also Read: Uttarakhand News: परिवहन कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास के निधन पर विपक्ष ने कही ये बात…

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular