Thursday, July 4, 2024
HomeCrime NewsBaghpat UP: घर में क्या दिखा जिसके बाद हुआ तेज धमाका, पांच...

Baghpat UP: घर में क्या दिखा जिसके बाद हुआ तेज धमाका, पांच बच्चे घायल

- Advertisement -

India News UP ( इंडिया न्यूज ), UP: उत्तर प्रदेश से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। प्रदेश में बागपत के एक मकान में तेज धमाका हुआ है। धमाका इतना जबरदस्त था, कि घर में मौजूद 5 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बच्चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही जिस मकान में धमाका हुआ था उसकी जांच फॉरेंसिक टीम कर रही है। इस मामले की जांच उत्तर प्रदेश पुलिस कर रही है।

Also Read- UP Police Paper Leak का दूसरा मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बताया कैसे किया था कांड

कैसे हुआ यह घटना

यह मामला बागपत के शहर कोतवाली क्षेत्र के केतीपूरा मोहल्ले का है। जो लोग वहां उपस्थित थे उनके अनुसार कुछ बच्चे कचरा जमा कर रहे थे। जिसमें उन्हें एक पॉलिथीन मिली थी। बच्चों ने उस पॉलीथिन को खोलकर देखना चाहा। बच्चों ने जैसे ही उसे खोला उसमे तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग घर बाहर निकले तो नजारा देख दंग रह गए। इस तेज धमाके में पांच बच्चे घायल हो चुके हैं। इस घटना की जानकारी तत्काल रूप से पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। साथ ही पुलिस और फॉरेंसिक की टीम इस मामले की जांच कर रही है।

Also Read- Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने जारी किया घोषणा पत्र, किसान और युवाओं के लिए क्या है खास?

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular