Sunday, May 19, 2024
HomeLatest NewsBallia News : 4 सेकंड में मारे 7 जूते...वैलेंटाइन डे के दिन...

Ballia News : 4 सेकंड में मारे 7 जूते…वैलेंटाइन डे के दिन उतारा आशिकी का भूत, VIDEO वायरल

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), Ballia News : बलिया में एक लड़की ने एक लड़के की जमकर पिटाई कर दी। यही नहीं, लकड़े की पिटाई देख लोगों ने भी उसको पीट दिया। इस दौरान लड़का बार-बार छोड़े जाने की गुहार लगाता रहा लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की एक युवक की पिटाई करती नजर आ रही है। जानकारी के मुताबिक बांसडीह थाने के पास एक स्कूल बस रुकती है और ये लड़का बस में चढ़ जाता है। इसके बाद वह एक लड़की को बाहर ले जाता है और पीटना शुरू कर देता है। वह लड़की का मोबाइल भी छीनकर तोड़ देता है। फिर क्या हुआ कि लड़की ने तुरंत अपना जूता निकाला और लड़के की पिटाई शुरू कर दी।

लड़की ने मारे 4 सेकंड में 7 जूते

लड़के की पिटाई का वीडियो वायरल हो गया। लड़कियों ने मजनू के पैरों से चप्पल निकालकर उसका जोरदार मुंडन किया। लड़की बीच चौराहे पर लड़के को जूते से मारकर अपने प्रेमी का भूत उतारती नजर आ रही है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 30 सेकेंड के इस वीडियो में ये लड़की लड़के को महज 4 सेकेंड में 7 बार मारती है।

दोस्ती बहुत अच्छी चल रही थी लेकिन…

दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रभात कुमार ने बताया कि इन दोनों के बीच दोस्ती थी। लड़के ने मोबाइल खरीदकर लड़की को दिया था। दोस्ती बहुत अच्छी चल रही थी। लेकिन कुछ दिनों से इन दोनों के बीच अनबन चल रही थी. इस वजह से लड़के ने लड़की का मोबाइल तोड़ दिया था। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझ-बूझ के बाद इस शर्त पर सुलह हो गई कि लड़की का टूटा हुआ मोबाइल लड़के वाले से ठीक कराया जाएगा।

ALSO READ:-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular