Saturday, July 6, 2024
HomeAccident NewsBarabanki Accident: जब कब्र से बाहर आ गया शव, घरवाले भी रह...

Barabanki Accident: जब कब्र से बाहर आ गया शव, घरवाले भी रह गये हैरान, मौके पर बुलानी पड़ गई पुलिस

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Barabanki Accident: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक हैरान करने वाली घटना घटी आई है। यहां एक कब्र से शव को खोदकर बाहर फेंक देने का मामला सामने आया है। इस घटना से गांव वाले लोग तो हैरान हैं ही, वहीं पुलिस भी नहीं समझ पा रही है कि आखिर यह हरकत किसने और क्यों की है।

पुलिस मामले की जांच कर रही

पूरा मामला बाराबंकी में देवा कोतवाली अंतर्गत सरसौंदी गांव से जुड़ा है। जहां कुछ अज्ञात लोगों ने कब्र खोदकर शव बाहर निकालकर फेंक दिया। जब इस बात की परिजनों को जानकारी हुई तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है। सरसौदी गांव के निवासी समसुर रजा के छोटे भाई 55 वर्षीय कमर रजा का बीते 19 सितंबर को लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया था।

अजीबोगरीब घटना से पुलिस और ग्रामीण दंग

निधन के बाद परिजनों ने गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया था। लेकिन जब सुबह परिजनों को सूचना मिली कि कमर रजा का शव बाहर पड़ा है। तो उन लोगों ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। कब्र को खोदने के बाद शव को बाहर निकालकर फेंक दिया गया था। इस अजीबोगरीब घटना से पुलिस और ग्रामीण दंग रह गए।

शव को दोबारा दफन करवाया

परिजनों के मुताबिक वह लोग इंदिरा नगर लखनऊ में रहते हैं। किसी से उनकी दुश्मनी भी नहीं है। पुलिस ने परिजनों की सहायता से शव को दोबारा दफन करवाया। वहीं पुलिस के मुताबिक यह काम असमाजिक तत्वों का लग रहा है। अज्ञात लोगों पर केस दज कर जांच की जा रही है।

Also Read: Greater Noida: रफ्तार और रोमांच के इवेंट का हुआ आगाज, फाइनल रेस के साक्षी बन सकते हैं सीएम योगी

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular