Saturday, July 6, 2024
Homeउत्तर प्रदेशBarabanki: ...वर्ना घर वाले ले सकते हैं जान, भाग कर शादी किए...

Barabanki: …वर्ना घर वाले ले सकते हैं जान, भाग कर शादी किए प्रेमी युगलों ने वीडियो जारी कर लगाई मदद की गुहार

इन दोनों ने हिंदू रीति रिवाज के अनुसार पूरे विधि विधान से अग्नि के सात फेरे लिये हैं। लड़की का कहना है कि इसके बाद से उसके परिवार वाले उसके पति को और पति के परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

- Advertisement -

Barabanki: जनपद में प्रेमी और प्रेमिका की एक प्रेम कहानी सामने आई है। जहां प्रेमिका ने परिवार की मर्जी के खिलाफ अपने प्रेमी से शादी कर ली। अब वीडियो जारी कर सुरक्षा की गुहार लगा रही है। प्रेमिका का आरोप है कि अपनी मर्जी से शादी करने पर उसके परिवार वाले जान के दुश्मन बने हुए हैं। लड़की का कहना है कि उसके घर वाले उनकी शादी के विरोध में हैं और अब उनको और उसके पति को जान का खतरा बना हुआ है। नवविवाहित जोड़े ने वीडियो जारी कर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

अपनी मर्जी से की है शादी

मिली जानकारी के मुताबिक यह महिला जनपद बाराबंकी में थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सर्थरा का है। इस प्रेमी जोड़े की गलती इतनी है कि इन लोगों ने अपनी मर्जी से शादी कर ली है। दोनों ने एक दूसरे को अपना जीवन साथी अपनी मर्जी से चुन लिया है।

हिंदू रीति रिवाज से हुआ विवाह

इन दोनों ने हिंदू रीति रिवाज के अनुसार पूरे विधि विधान से अग्नि के सात फेरे लिये हैं। लड़की का कहना है कि इसके बाद से उसके परिवार वाले उसके पति को और पति के परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। नवविवाहित जोड़े ने वीडियो जारी कर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

नवविहाहित जोड़े ने लगाई सुरक्षा की गुहार

वीडियो में नव विवाहिता शाशन-प्रशासन से अपनी सुरक्षा की गुहार लगा रही है। महिला ने वीडियो में बताया है कि उसकी और उसके पति की जान के दुश्मन उसके घरवाले बने हुए हैं। फिल्हाल यह विडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है। अब देखने वाली बात होगी की बाराबंकी पुलिस प्रशासन इस नव दम्पति के जीवन की किस तरह से सुरक्षा करती है।

यह भी पढें- Umesh Pal Murder Case: अब्बास अंसारी के मकान पर चला बाबा का बुलडोजर, बिल्डिंग जमीदोज़

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular