Friday, July 5, 2024
HomeLatest NewsBareilly: पहले जाम छलकाया, नशे में धुत पहुंचे स्कूल हेड मास्टर… हो...

Bareilly: पहले जाम छलकाया, नशे में धुत पहुंचे स्कूल हेड मास्टर… हो गए सस्पेंड

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज), Bareilly: बरेली जिले में एक प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने पहले तो जमकर जाम छलकाई, फिर बच्चों को पढ़ाने के लिए झूमते हुए स्कूल में पहुंच गए। साथी शिक्षकों ने जब इसकी जानकारी BSA को दी तो उन्होंने प्रधानाध्यापक को सस्पेंड कर दिया और जांच के आदेश दिए। वहीं प्रधानाध्यापक ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया।

यह है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बच्चों को पढ़ाने के लिए पहुंचे वो भी जस्म छलकाने के बाद। विद्यालय पहुंचते ही प्रधानाध्यापक जोरदार हंगामा करने लगे। इसकी सूचना BSA को दी गई। BSA ने तत्काल प्रभाव से प्रधानाध्यापक को सस्पेंड कर दिया।

ये भी पढ़ें: गंगा किनारे स्थानीय लोगों ने पर्यटकों की पीटाई, वीडियो वायरल

विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक हर दिन शराब पीकर विद्यालय में आते हैं। नशे में ही बच्चों को कक्षा में पढ़ाते हैं। इन्हें कई बार चेतावनी दी गई, परंतु उनका व्यवहार वैसा ही रहा, जिसके बाद उनके खिलाफ शिकायत की गई।

मीरगंज तहसील के गुलड़िया स्थित प्राथमिक स्कूल में हुए घटनाओं की जाँच की मांग की जा रही है। हेड मास्टर प्रमोद कुमार सिंह पर उसके शराब की आदत के चलते कई आरोप लगाए गए हैं, जिसमें स्कूल में उचित व्यवहार न करना भी शामिल है। जानकारी के बाद, जब ग्रामीण जन स्कूल पहुँचे तो उन्होंने शिकायत की और साथी शिक्षकों से मामले की जांच की मांग की।

मामले की जांच जारी

जब हेड मास्टर प्रमोद कुमार सिंह से बात हुई तो उन्होंने कहा कि सभी आरोप निराधार हैं। उन्होंने कभी भी स्कूल में शराब पीने की कोई बात नहीं की। वे समय पर ड्यूटी पर जाते और आते हैं। उन्हें फंसाने की साजिश रची गई है। दूसरी ओर, BSA संजय सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर हेड मास्टर को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए अधिकारी नामित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: Hardoi: बालू से भरा ट्रक, झोपड़ी पर पलटा… 4 बच्चों समेत 8 की मौत

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular