Thursday, July 4, 2024
HomeLatest NewsBareilly: दहेज के मुक़दमे में पहुंचे थे कचहरी, पत्नी ने बरसाए पति...

Bareilly: दहेज के मुक़दमे में पहुंचे थे कचहरी, पत्नी ने बरसाए पति पर चप्पल, की मारपीट

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज),Bareilly: पिटाई करने वाली महिला और पिटने वाला शख्स पति-पत्नी हैं। दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। जिसके सिलसिले में दोनों बरेली में कोर्ट की तारीख पर आए थे। लेकिन यहां उनके बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद महिला ने पति की पिटाई कर दी।

यह है पूरा मामला

एक महिला ने उत्तर प्रदेश के बरेली में कचहरी के गेट के सामने एक आदमी की चप्पल और थप्पड़ों से पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल किया। अब बताया जा रहा है कि पिटने वाली महिला और पिटाई गए आदमी पति-पत्नी हैं।

ये भी पढ़ें: Ayodhya: रामनगरी में तैनात होंगे ब्लैक कैट कमांडो, NSG यूनिट संभालेगी सुरक्षा

दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है, जिसके कारण दोनों को न्यायालय की तारीख पर आना पड़ा। लेकिन यहाँ पर उनके बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद महिला ने पति की पिटाई कर दी।

जानकारी के अनुसार, एक महिला बरेली के थाना इज्जत नगर क्षेत्र में रहती है। उसकी शादी नौ साल पहले हुई थी। उसे इलज़ाम है कि शादी के बाद पति दहेज के लिए उसको परेशान करता था और उसे मारता था। तंग आकर, महिला ने उसके ख़िलाफ केस दर्ज करा दिया। पति और पत्नी पिछले ६ साल से कोर्ट में लड़ रहे हैं।

तीन महीने पहले भी हुई थी मारपीट

जब महिला कचहरी पहुंची, उसका पति से सामना हुआ, और कहासुनी के बाद महिला ने पति पर चप्पल और मार पिट कर दी। उसने पति को चप्पल और थप्पड़ से पीटा। इस पिटाई के चलते सरेआम कचहरी के गेट पर हलचल मच गई।

महिला का कहना है कि तीन महीने पहले भी झगड़ा हुआ था। उसके पति ने उसके साथ मारपीट की थी। कोर्ट के सामने हुई मारपीट की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दोनों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। पूछताछ में पता चला कि 3 महीने में दोनों के बीच मारपीट की यह दूसरी घटना थी।

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्टर की करोड़ों की कार चूहों ने कुतरा

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular