Wednesday, July 3, 2024
HomeBreaking NewsBasti Gang Rape: 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, दुष्कर्म के...

Basti Gang Rape: 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, दुष्कर्म के समय पीड़िता की हुई मौत

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज),Basti Gang Rape: बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तीन दरिंदों ने 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गैंग रेप किया। लड़की बेहोश हो गई उस के बाद भी उस के साथ दरिंदों ने दरिंदगी की। गैंगरेप के दौरान बच्ची की मौत हो गई। तीनों दरिंदों ने शव को ठिकाने लगा दिया। मोनू साहनी नाम के युवक ने लड़की को बहला-फुसला कर बुलाया था। जब लड़की मोनू के पास पहुंची तो दो अन्य दरिंदे इस को घर के अंदर ले गए और बारी-बारी से नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। दरिंदगी के दौरान लड़की की मौत हो गई। एक आरोपी मोनू साहनी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

तीन आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज, एक गिरफ्तार, दो फरार

आपको बता दें लड़की बीती शाम को 4 से 5 बजे के बीच घर से सब्जी खरीदने बाजार गई थी। देर शाम को जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उस की तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद भी बच्ची नहीं मिली। उसी दौरान मोनू साहनी ने लड़की के गांव के सुधीर के पास फोन कर बताया कि उस के गांव की लड़की अनजनी सिंह के मकान के पीछे पड़ी है। परिजन जब वहां पहुंचे तो देखा की उनकी लड़की का शव पड़ा है। अनजनी सिंह के मकान के दरवाजे व जीने पर खून के धब्बे के निशान मिले। इस के अलावा सुरेश मौर्या के स्कूल के रास्ते में भी खून के निशान मिले हैं। जिसके बाद परिजनों ने तीन लोगों मोनू साहनी, राजन निषाद और कुंदन सिंह के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई।

इंटरकोर्स के दौरान नाबालिग लड़की की मौत

तीनों लोगों पर अपनी लड़की के साथ दरिंदगी और हत्या का आरोप लगाया। घटना के बाद तीनों आरोपियों के फोन भी बंद पाए गए। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी गांव से फरार हो गए। एसपी गोपाल चौधरी ने बताया की एक अभियुक्त मोनू साहनी को अरेस्ट किया गया है। पूछताछ के दौरान उसने बताया की वो लड़की को 8 महीने से जानता था। उसने लड़की को बुलाया था। इंटरकोर्स के दौरान नाबालिग लड़की को ब्लीडिग शुरू हो गई। जिससे लड़की की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दो अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।

Mathura News: BJP सांसद हेमा मालिनी ने किया एलान-‘अगला चुनाव मथुरा से ही लडूंगी, अन्‍य सीट से लड़ने का प्रस्ताव स्वीकार नहीं’

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular