Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशBasti News: महिला अधिकारी से बस्ती विकास भवन में छेड़छाड़, CEO ने...

Basti News: महिला अधिकारी से बस्ती विकास भवन में छेड़छाड़, CEO ने किया सस्पेंड

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज),Basti News: विकास भवन में तैनात और सीडीओ के साथ साये की तरह घूमने वाले सहायक लिपिक देवेंद्र सिंह पर एक महिला अधिकारी ने छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। डीडीओ ने उसके तत्काल निलंबन पर मुहर लगा दी है। विकास भवन में तैनात स्टेनो क्लर्क सिंह पर एक महिला अधिकारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

डीडीओ ने तत्काल किया सस्पेंड

महिला अधिकारी का आरोप है कि क्लर्क ने कई बार उसके साथ बदसलूकी करने की कोशिश की, लेकिन महिला अधिकारी ने उसे हर बार चेतावनी देकर जाने दिया। इसके बावजूद जब उसकी शिकायत नहीं सुनी गई तो उसने आखिरी सांस तक मामले की शिकायत की। विभाग की फजीहत होते देख डीडीओ ने उसे तत्काल निलंबित कर दिया है।

ALSO READ: UP Politics: बृजभूषण शरण सिंह ने बताया आखिर BJP को UP में क्यों मिली कम सीटें, जानिए क्या कहा

कई बार किया अभद्र व्यवहार

महिला अधिकारी ने शिकायती पत्र में बताया कि पिछले कुछ समय से संबंधित सहायक लगातार उन्हें परेशान कर रहा है। समय-समय पर उसने अभद्र व्यवहार भी किया है, जिसे वह हर बार नजरअंदाज करती रही हैं। कई बार उसे अकेले में मिलने के लिए भी कहा गया। महिला अधिकारी ने शिकायती पत्र में बताया कि 21 मई की शाम को बाबू उनके कमरे में आया और जिले में मुख्यमंत्री के आगमन पर तैयार किए जाने वाले मुख्य बिंदुओं पर चर्चा करने लगा।

ALSO READ: Sultanpur News: नाबालिग बेटी को पिता करंट लगाकर करता था टॉर्चर, हुआ गिरफ्तार

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular